नयी दिल्ली। 1 फरवरी को बजट पेश होने के चलते शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुला रहा। मगर बजट से शेयर बाजार को काफी तगड़ा झटका लगा। सेंसेक्स और निफ्टी सहित स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स भी गिर गये। निवेशकों ने खूब बिकवाली की, जिसके पिछले 11 सालों में बजट के दिन शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दूसरे हिस्से में नये टैक्स सिस्टम के बारे में घोषणा की। नये टैक्स सिस्टम में डीविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स या लाभ वितरण कर (डीडीटी) का बोझ कंपनियों से हटा कर अब निवेशकों पर डाल दिया गया है। साथ ही लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन टैक्स पर इक्विटी शेयर निवेशकों को कोई राहत नहीं दी गयी। सरकार के इस कदम से निवेशक खफा हो गये। इसीलिए 2009 में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश किये गये बजट के बाद शेयर बाजार में कल बजट वाले दिन की सबसे बड़ी गिरावट आयी।

निराश हुए निवेशक
अर्थव्यवस्था एक बड़ी मंदी का सामना कर रही है और वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर गिर कर 4.5 फीसदी पर आ गयी। ऐसे समय बजट से शेयर बाजार निवेशकों को निराशा हुई क्योंकि उन्हें लगता है कि बजट अर्थव्यवस्था को गति देने में सफल नहीं होगा। जानकारों का मानना है कि डीडीटी हटने से कंपनियां कम लाभांश में कटौती करेंगी।
कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश किया गया बजट शेयर बाजार को पसंद नहीं आया। शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आयी है। सेंसेक्स के 611 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1725 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 40,723.49 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली वृद्धि के साथ 40,753.18 पर खुला और आखिर में 987.96 अंकों या 2.43 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 39,735.53 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,905.78 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12.035.80 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 12,100.40 पर खुल कर 373.95 अंक या 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 6 में मजबूती और 24 में कमजोरी आयी। इनमें टीसीएस में 4.13 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.94 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.68 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.52 फीसदी, इन्फोसिस में 0.50 फीसदी और भारती एयरटेल में 0.13 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं आईटीसी में 6.97 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 5.98 फीसदी, एचडीएफसी में 5.87 फीसदी, एसबीआई में 4.83 फीसदी, ओएनजीसी में 4.18 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 4.01 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब बिकवाली हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक गिरे। आज बीएसई मिडकैप में 2.20 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 2.21 फीसदी की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 2.75 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.92 फीसदी की गिरावट आयी।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : LIC के शेयर बेचेगी सरकार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
