नयी दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत में करोड़पतियों की संख्या कितनी है? अगर आपसे करोड़पतियों की संख्या का एक अनुमान लगाने को कहा जाये तो शायद आप कई हजार या लाखों में भी अनुमान लगा सकते हैं। मगर इनकम टैक्स का डेटा कुछ और ही कहता है। इनकम टैक्स के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में 5.78 करोड़ लोगों ने आईटीआर या इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया। इनमें से सिर्फ 2200 लोगों ने अपनी आय 1 करोड़ रुपये से अधिक बतायी। इनमें डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील और ऐसे अन्य पेशेवर शामिल हैं, जिन्होंने किराये, ब्याज, पूंजीगत लाभ जैसी अन्य आमदनी को छोड़कर अपनी 1 करोड़ रुपये से अधिक की आय का खुलासा किया। वहीं सिर्फ 8600 लोगों ने अपनी आमदनी 5 करोड़ रुपये से अधिक बतायी।

3.16 लाख लोगों की 50 लाख रु से अधिक आय
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़े बताते हैं कि देश में 3.16 लाख लोगों की आमदनी 50 लाख रुपये से अधिक रही। इसके अलावा 1 करोड़ लोगों की आय 5 से 10 लख रुपये और 46 लाख लोगों की आमदनी 10 लाख रुपये से अधिक रही। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के बाद डिटेल पेश की, जिसमें उन्होंने बताया था कि 1 करोड़ रुपये से अधिक की आय घोषित करने वाले करदाताओं की कम संख्या बहुत कम है। पीएम मोदी ने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में, भारत में 1.5 करोड़ से अधिक कारें बेची गईं। तीन करोड़ से अधिक भारतीय व्यापार या पर्यटन के लिए विदेश गए। लेकिन स्थिति ऐसी है कि 130 करोड़ लोगों वाले देश में केवल 1.5 करोड़ लोग ही आयकर देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि सिर्फ 2200 लोगों ने अपनी वार्षिक आय 1 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है।
2.5 लाख रु से कम आय वाले 1 करोड़ से अधिक
इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कुल 5.78 करोड़ व्यक्तिगत करदाताओं में से 1.03 करोड़ व्यक्तियों ने अपनी 2.5 लाख रुपये से कम आय की जानकारी दी। वहीं 3.29 करोड़ लोगों की आय 2.5-5 लाख रुपये के बीच रही। इसके अलावा 4.32 करोड़ लोगों ने 5 लाख रुपये तक की आय का खुलासा किया है। मूल्यांकन वर्ष 2018-19 (वित्तीय वर्ष 2017-18) में 49,128 वेतनभोगियों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की आय घोषित की।
यह भी पढ़ें - रिपोर्ट : दुनिया के 22 पुरुषों के पास अफ्रीका की सारी महिलाओं से ज्यादा धन
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications