नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहको को राहत देते हुए बचत खाते में न्यूनतम मासिक बैलेंस रखने की जरूरत को खत्म कर दिया है। बैंक खाताधारकों को अपने खाते में न्यूनतम राशि रखनी पड़ती है। ऐसा न करने पर विभिन्न बैंक अपने हिसाब से जुर्माना भी लगाते हैं। मगर एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए अब न्यूनतम बैलेंस बना कर रखने की जरूरत खत्म कर दी है। इससे एसबीआई के 44.51 करोड़ ग्राहकों को फायदा मिलेगा। बैंक की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एसबीआई ने सभी बचत बैंक खातों के लिए औसत मासिक बैलेंस (एएमबी) रखने की आवश्यकता को समाप्त करने का फैसला लिया है। इससे एसबीआई के ग्राहक अब जीरो बैलेंस सुविधा का आनंद ले सकेंगे और अपने खाते से सभी पैसे निकाल सकेंगे।
क्या है ग्राहकों के लिए मौजूदा जरूरत
एसबीआई के मौजूदा नियमों के अनुसार मेट्रो शहरों में ग्राहकों को अपने खाते में औसत मासिक बैलेंस के रूप में 3000 रुपये रखने होते हैं। वहीं अर्ध शहरी क्षेत्रों में ये सीमा 2000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 1000 रुपये है। एसबीआई मासिक बैलेंस न रखने पर ग्राहकों पर 5 से 15 रुपये + टैक्स का जुर्माना लगाता है। मगर अब न तो ऐसी कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत होगी और न ही एसबीआई की तरफ से कोई जुर्माना लगाया जायेगा। बैंक ने तिमाही आधार पर लगाया जाने वाला एसएमएस चार्ज भी हटा दिया है।
फायदे के साथ एसबीआई ने झटका भी दिया
न्यूनतम बैलेंस लिमिट हटाने की सुविधा देने के साथ ही एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक झटका भी दिया है। बैंक ने सभी बचत बैंक खाताधारकों के लिए बचत खातों पर ब्याज दर को 3 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दी है। इससे पहले 1 लाख रुपये से कम की बचत वाले खातों के लिए वार्षिक ब्याज दर 3.25 प्रतिशत थी, जबकि 1 लाख रुपये से अधिक वालों को 3 प्रतिशत की कमाई होती थी। मगर अब सभी के लिए बैंक ने एक जैसी 3 फीसदी ब्याज रखने का फैसला लिया है।
ग्राहकों के लिए लायेगी मुस्कुराहट
ग्राहकों के लिए जीरो बैलेंस सुविधा शुरू करने पर एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा यह घोषणा हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए अधिक मुस्कुराहट और खुशी लाएगी। उन्होंने कहा कि न्यूनतम बैलेंस से राहत देना एसबीआई की एक और पहल है, जिससे ग्राहकों को अधिक सुविधा और संपन्न बैंकिंग का अनुभव मिलेगा। हमारा मानना है कि यह पहल बैंकिंग से हमारे ग्राहकों को एसबीआई के साथ और सशक्त बनाएगी और उनका बैंक में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें - SBI : नई स्कीम लांच, जानिए कितना मिलेगा ब्याज
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications