ब्रॉडबैंड मार्केट में कई कंपनियां मौजूद हैं जो यूजर्स के लिए अच्छे प्लान्स उपलब्ध कराती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी हथवे ब्रॉडबैंड है।
नई दिल्ली: ब्रॉडबैंड मार्केट में कई कंपनियां मौजूद हैं जो यूजर्स के लिए अच्छे प्लान्स उपलब्ध कराती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी हथवे ब्रॉडबैंड है। कंपनी अपने यूजर्स को फ्रीडम प्लान ऑफर कर रही है। बता दें जिसकी कीमत प्रति महीने 599 रुपये है। वहीं अगर यूजर्स इसे 12 महीने के लिए एक्टिवेट कराना चाहें तो इसकी कीमत 5,988 रुपये हो जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल हैदराबाद में ही उपलब्ध है। BSNL : फ्री में दिखाएगा टीवी, जानिए प्लान ये भी पढ़ें

जानिए हथवे ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत और बेनिफिट
अगर यूजर इस प्लान का मंथली मॉडल सेलेक्ट करते हैं तो उन्हें 599 रुपये प्रति महीने देना होगा। इसमें 100Mbps की स्पीड मिलेगा। वहीं, अगर यूजर इस प्लान का 6 महीने का मॉडल लेते हैं तो उन्हें 3294 + टैक्स देना होगा। ऐसे में इस प्लान की मंथली कीमत 549 रुपये रह जाएगी। इतना ही नहीं इसके अलावा अगर यूजर्स इस प्लान का वार्षिक मॉडल लेना चाहते हैं तो उन्हें 5,988 + टैक्स देना होगा। इससे प्लान की मंथली कीमत 499 रुपये रह जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। इसमें किसी तरह की FUP लिमिट नहीं दी गई है। साथ ही इसकी स्पीड 100Mbps तक की होगी।
हथवे ब्रॉडबैंड अन्य प्लान्स भी कर रहा ऑफर
- जानकारी दें कि हथवे ब्रॉडबैंड फ्रीडम प्लान के अलावा कंपनी अलग-अलग स्पीड के साथ कई प्लान्स ऑफर कर रही है। इसमें एक हीरो प्लान है जिसके साथ 50Mbps स्पीड दी जा रही है।
- दूसरा सुपर प्लान है जिसके साथ 25Mbps स्पीड दी जा रही है।
- तीसरा लाईटनिंग प्लान है जिसके साथ 75Mbps स्पीड दी जा रही है।
- जबकि चौथा थंडर प्लान है जिसके साथ 125Mbps स्पीड दी जा रही है।
- वहीं, पांचवा रैपिड प्लान है जिसके साथ 80Mbps स्पीड दी जा रही है। अच्छी बात तो यह है कि इनकी कीमत भी मंथली, 6 महीने और वार्षिक तौर पर अलग-अलग हैं।
मारुति : नई सुविधा, घर बैठे बेचें अपनी पुरानी कार ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
