नयी दिल्ली। आज शनिवार यानी 08 फरवरी 2020 को पेट्रोल और डीजल में एक बार फिर से कमी देखने को मिली है। चुनाव वाले दिन दिल्ली को जनता को राहत मिली है। दिल्ली सहित कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 23 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गयी है। वहीं डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर घट गई हैं। फरवरी में दिल्ली में अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 82 पैसे की कमी आयी है, जबकि डीजल 85 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 72.45 रुपये, 78.11 रुपये, 75.13 रुपये और 75.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर चारों महानगर में ग्राहकों को डीजल क्रमश: 65.43 रुपये, 68.57 रुपये, 67.79 रुपये और 69.10 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
यह भी पढ़ें - तेल का खेल : जानिए अब पेट्रोल में क्या है मिलाने की तैयारी
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications