नयी दिल्ली। 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये का नया नोट लाया गया था। मगर जब से 2000 रुपये का नोट सर्कुलेशन में आया है तब से कई बार इसके बंद होने को लेकर अफवाहें उड़ चुकी हैं। सरकार को संसद तक में सफाई देनी पड़ी कि सरकार का 2000 रुपये के नोट बंद करने का कोई इरादा नहीं है। अब 2000 रुपये को लेकर एक और बड़ी खबर आयी है। यह खबर देश के एक सरकारी बैंक से जुड़ी है, जिसने 2000 रुपये के नोट लेकर बड़ा कदम उठाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के एक सरकारी बैंक के सीनियर मैनेजमेंट ने बैंक के कर्मचारियों से कहा है कि वे लोगों को बैंक से पैसे निकालते समय 2000 रुपये के नोट न दें। साथ ही बैंक के एटीएम में भी 2000 रुपये के नोट न डालें जायें। बल्कि 100, 200 और 500 रुपये के नोट डालें जायें।

लिये जायेंगे 2000 रुपये के नोट
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने ग्राहकों को 2000 रुपये के नोट न देने का फैसला लिया है, जिसमें एटीएम में 2000 रुपये का नोट भी न डालना शामिल है। मगर बैंक ग्राहकों से 2000 रुपये के नोट लेना जारी रखेगा। इसलिए बैंक ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। निर्देश जारी करने के बाद बैंक के आला अधिकारियों ने ब्रांच मैनेजरों को फोन करके कंफर्म भी किया कि ये फैसला लिया गया है। उन्हें एटीएम में भी 100 200 और 500 रुपये डालने का निर्देश दिया गया।
क्या है कारण
हालांकि बैंक के सीनियर मैनेजमेंट की तरफ से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया कि ये कदम किसलिए उठाया गया है। इससे पहले आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि 2000 रुपये के नोटों की छपाई अक्टूबर 2019 में रोक दी गयी है। हालांकि उस समय आरबीआई ने भी 2000 रुपये नोटों की छपाई रोकना का कारण नहीं बताया था।
यह भी पढ़ें - नकली नोटों में सबसे बड़ा हिस्सा 2000 रुपये का, रहें सतर्क
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
