नयी दिल्ली। 2016 में की गयी नोटबंदी के समय सरकार का दावा था कि कालेधन के साथ-साथ नकली करेंसी पर रोक लगेगी। मगर नोटबंदी के बाद नकली करेंसी सिस्टम में फिर से आ गयी। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम के लिए कई कड़े उठाये गये हैं। आपको बता दें कि नकली करेंसी में सबसे बड़ी मात्रा 2000 रुपये के नोटों की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो या एनसीआरबी की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक 2018 में जब्त की गयी नकली करेंसी में 2000 रुपये के नोटों की मात्रा 61 फीसदी रही। इससे पहले 2017 में 2000 रुपये के नोटों का नकली मुद्रा में 53 फीसदी हिस्सा था। यानी 2017 के मुकाबले 2018 में नकली मुद्रा में 2000 रुपये के नोटों की भागीदारी बढ़ी। 2000 रुपये के बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलना मोदी सरकार के नोटबंदी के उद्देश्यों और लक्ष्यों से बिल्कुल उलट है।

क्या कहती है एनसीआरबी की रिपोर्ट
एनसीआरबी, वो सरकारी एजेंसी जिसे देश में हर साल होने वाली आपराधिक गतिविधियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, की तरफ से जारी की गयी 'क्राइम इन इंडिया 2018' में बताया गया है कि 2018 में कुल 2,57,243 नकली नोट पकड़े गये, जिनका कुल मूल्य 17.95 करोड़ रुपये है। इनमें से करीब 61 फीसदी यानी 54,776 नकली नोट 2000 रुपये के हैं, जिनका मूल्य 10.96 करोड़ रुपये है। 2000 रुपये के नकली नोटों की ये संख्या काफी सार्थक हैं, क्योंकि सरकार ने 2,000 रुपये का नया गुलाबी रंग का नोट पेश करते समय कहा था कि इन नोटों की नकली करेंसी बनाना आसान नहीं होगा। इस प्रकार नकली नोटों की समस्या पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। मगर एनसीआरबी के आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं।
किन राज्यों से मिले सबसे अधिक नकली नोट
राज्यों के हिसाब से देखें तो 2000 रुपये के सबसे ज्यादा नकली नोट तमिलनाडु से पकड़े गये। रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु से 2000 रुपये के 12560 नकली नोट पकड़े गये। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल रहा, जहां से 9615 नकली नोट बरामद हुए। इसके अलावा 6750 नोटों के साथ कर्नाटक तीसरे और 6457 नोटों के साथ राजधानी दिल्ली चौथे नंबर पर रही। इसके अलावा गुजरात से 2722 और महाराष्ट्र से 2355 2000 रुपये के नकली नोट जब्त किये गये। हालांकि अगर नवंबर 2016 यानी नोटबंदी के समय से दिसंबर 2018 तक देखें तो गुजरात इस मामले में पहले नंबर पर है, जहां इस दौरान 6.93 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नकली नोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें - 500 रुपये का नोट : जानिए आखिर सरकार को क्यों देना पड़ी सफाई
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications