आज मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट नजर आई।
नई दिल्ली: आज मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट नजर आई। वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 170 रुपए टूटकर 41,800 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव से स्थानीय बाजार में सोमवार को पीली धातु 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। पाकिस्तान में सोने का रेट निकला 93,000 रुपये के पार, जानिए कारण ये भी पढ़ें

ईरान द्वारा कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करने से तनाव कुछ कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में आज मुनाफावसूली की। साथ ही रुपए में मजबूती लौट आने से पीली धातु पर दबाव रहा। चांदी भी चार महीने के उच्चतम स्तर से 700 रुपए लुढ़ककर आज 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को 1,582.59 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ने के बाद पीली धातु कुछ नीचे उतरी और 1,563.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई जिसका असर आज स्थानीय बाजार पर दिखा। विदेश में मंगलवार को सोना हाजिर 3.40 डॉलर की तेजी के साथ यह 1,566.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 2.30 डॉलर की मजबूती में 1,571.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 18.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी 200 रुपए सस्ती हुई
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए की गिरावट के साथ 41,800 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 41,630 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए कमजोर होकर 31,100 रुपए रही। चांदी हाजिर 700 रुपए लुढ़ककर 48,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 789 रुपए टूटकर 47,687 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी गत दिवस की तुलना में 20-20 रुपए सस्ता होकर क्रमश: 990 रुपए और एक हजार रुपए प्रति इकाई के भाव बिका।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,800 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 41,630 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,800 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,687 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 990 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 1000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 31,100 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications