नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने पिछले एक माह के अंदर करीब 10 अरब डॉलर की चार बड़ी डील कर तहलका मचा दिया है। यह डील उस वक्त हुुई हैं, जब देश और दुनिया में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति है। इसी कड़ी में देश की एक और बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल ने भी एक बड़ी निवेश डील की है। भारती एयरटेल को इस डील से करीब 1 अरब डॉलर मिलेगा।

पीटीआई ने दी है जानकारी
भारती एयरटेल की प्रवर्तक कंपनी भारती टेलीकॉम ने शेयर बेचकर 1 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की योजना बनाई है। सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि भारती टेलीकॉम 558 रुपये प्रति शेयर की दर से 2.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। जानकारी के अनुसार भारती टेलीकॉम ने 558 रुपये प्रति शेयर की दर से 15 करोड़ शेयर बेचकर 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए जेपी मॉर्गन से संपर्क किया है। यह दर 22 मई के 593.2 रुपये प्रति शेयर की तुलना में 6 प्रतिशत कम है। एयरटेल इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज के बोझ कम करने के लिए करेगी। भारती एयरटेल में भारती टेलीकॉम की करीब 41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं भारती टेलीकॉम में सुनील भारती मित्तल व उनके परिजनों की करीब 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी है।
ब्लॉक डील में खरीदने वाले नहीं बेच पाएंगे 90 दिन तक यह शेयर
वहीं सूत्रों ने बताया है कि 2.75 फीसदी हिस्सेदारी वाली ब्लॉक डील का संचालन जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान करीब 585 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया जाएगा। जेपी मॉर्गन इस बिक्री के लिए प्रमोटर का एकमात्र प्लेसमेंट एजेंट है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस डील के बाद भारती एयरटेल-भारती टेलीकॉम लिमिटेड, इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, विरिदिअन लिमिटेड और पास्टेल लिमिटेड के प्रमोटरों की हिस्सेदारी 58.98 फीसदी से घटकर 56.23 फीसदी रह जाएगी।
यह भी पढ़ें : Jio-Facebook डील : अब इन सवालों के कौन देगा जबाव, पेचीदा है मामला
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications