भारतपे ने कंपनी के कंट्रोलर और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को पैसे की हेराफेरी को लेकर बर्खास्त कर दिया है। उन पर फंड के हेराफेरी का आरोप लगा है।
नई दिल्ली, फरवरी 23। भारतपे ने कंपनी के कंट्रोलर और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन को पैसे की हेराफेरी को लेकर बर्खास्त कर दिया है। उन पर फंड के हेराफेरी का आरोप लगा है। माधुरी जैन भारतपे के मालिक अशनीर ग्रोवर की पत्नी हैं। भारतपे कंपनी की वैल्यू 2.8 बिलियन डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपए) की है। जैन इस कंपनी की अक्टूबर 2018 से फाइनेंस की जिम्मेदारी निभा रहीं थी। अल्वारेज एंड मार्सेल इन्वेस्टिगेशन की शुरुआती जांच में भी उनका नाम सामने आया था।

कंपनी के पैसे से शॉपिंग करने का आरोप
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि माधुरी पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी के फंड का इस्तेमाल अपने पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद और परिवार के साथ दुबई की यात्रा में किया। इसके साथ ही माधुरी पर अपने पर्सनल स्टाफ को कंपनी के अकाउंट से भुगतान करने और इसके बदले नकली चालान पेश करने का आरोप है। बता दें कि मामले की पूरी जानकारी के लिए माधुरी को भेजे गए ईमेल का उन्होंने कोई जवाब तो नहीं दिया है, लेकिन कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है। Alert : आपकी जेब में पड़ा 500 रु का नोट, असली है या नकली मिनटों में ऐसे करें पहचान
स्टॉक ऑप्शन को भी रद्द
हालांकि सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई भारतपे बोर्ड द्वारा ग्रोवर के आचरण को देखने के लिए किए गए एक बाहरी ऑडिट के बाद किया गया है। इस कार्रवाई के तहत माधुरी के पास निहित स्टॉक ऑप्शन को भी रद्द कर दिया गया है। माधुरी के पति अशनीर को कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया था। उन्होंने इन सभी आरोपों से इंकार किया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतपे का दावा है कि कर्मचारियों के लिए जो कंसल्टेंट्स हायर किए गए थे उनसे माधुरी जैन ने रीक्रूटमेंट फीस ली थी। अल्वारेज़ और र्मासल को भी अपनी जांच में यह पता चला कि कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति कंसल्टेंट्स के जरिए हुई थी और वो कंपनी के पेरोल पर काम कर रहे हैं। हालांकि बाद में उस कर्मचारी ने बताया कि उसकी किसी कंसल्टेंट्स से कोई बातचीत नहीं हुई थी और उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
