Alert : आपकी जेब में पड़ा 500 रु का नोट, असली है या नकली मिनटों में ऐसे करें पहचान

अगर आपको भी 500 के नए नोट में नकली या असली फर्क करने में दिक्कत होती है, तो ये खबर आपके लिए ही है। कैश के मामले में सभी को अलर्ट होने की सख्त जरूरत है।

नई दिल्ली, फरवरी 23। अगर आपको भी 500 के नए नोट में नकली या असली फर्क करने में दिक्कत होती है, तो ये खबर आपके लिए ही है। कैश के मामले में सभी को अलर्ट होने की सख्त जरूरत है। बता दें कि 500 रुपये के नकली या असली नोट में अंतर करने में कठिनाई हो रही है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने खुद एक चेकलिस्ट जारी की है जिसे फॉलो कर नकली नोटों का पता लगाया जा सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताब‍िक फर्जी नोटों को लेकर एक फ्रॉड सामने आते रहते है। बच्चों के लिए है ये Bank देता है खास सेविंग अकाउंट, म‍िलते है कई बेनिफिट

how to identify the real and fake note

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फिस्कल ईयर 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े गए हैं। कुल 2,08,625 नकली नोट पकड़े गए हैं, जिनमें से 8107 नोट यानी करीब 4 फीसदी जाली नोट आरबीआई ने पकड़े हैं, जबकि अन्य बैंकों ने 2,00,518 नोट यानी करीब 96 फीसदी जाली नोट पकड़े हैं।

जाली नोटों में 31.3% इजाफा
पिछले साल के मुकाबले पकड़े गए 500 रुपये के जाली नोटों में 31.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फिस्कल ईयर 2019-20 में 500 रुपये के 30,054 नोट पकड़े गए थे, जबकि फिस्कल ईयर 2020-21 में 39,453 नोट पकड़े गए हैं। हालांकि अन्य तरह की जाली करेंसी की मात्रा में गिरावट आई है। पकड़े गए जाली नोटों में 2, 5 और 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के नोट शामिल हैं।

 आरबीआई ने दिए कुछ संकेत

आरबीआई ने दिए कुछ संकेत

अगर आपकी जेब में 500 रुपये जाली नोट तो समझिए कि आपको 500 रुपये चूना लग गया। लिहाजा आपको असली और नकली नोट में पहचान करना बेहद जरूरी है। वैसे भी नोटबंदी के बाद 500 रुपये के पुराने नोट पूरी तरह बंद हो चुके हैं। अब आपको नए वाले नोट की पहचान करना सीखना है। आरबीआई ने 500 रुपये के नोटों की पहचान के लिए कुछ संकेत दिए हैं। जिसके जरिए आसानी से पहचान की जा सकती है। बता दें कि आरबीआई ने अपनी पैसा बोलता है साइट- https://paisaboltahai.rbi.org.in/pdf/Rs500%20Currency%20Note_Eng_05022019.pdf पर इस पूरे नोट के बारे में जानकारी दी हुई है। इन सभी 17 पॉइन्ट्स को पढ़ने के बाद आपका काम आसाना हो जाएगा और फिर आप किसी घाटे में नहीं पड़ेंगे।

ऐसे पहचाने असली नोट और नकली नोट

ऐसे पहचाने असली नोट और नकली नोट

  • नोट को अगर किसी लाइट के सामने रखेंगे, तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
  • आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
  • इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है।
  • भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे।
  • नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड के कलर का कलर हरा से नील में बदलता हुआ नजर आएगा।
  • पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
  • यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखेगा।
  • ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं।
  • यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
  • राइट साइड अशोक स्तम्भ है।
  • राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं।
  • नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है।
  • स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है।
  • सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है।
  • भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट है।
  • देवनागरी में 500 प्रिंट है।
 छूकर पहचान सकते हैं दृष्टिबाधित व्यक्ति

छूकर पहचान सकते हैं दृष्टिबाधित व्यक्ति

भारतीय करेंसी में दृष्टिबाधितों के लिए भी कुछ विशेष पहचान चिह्न होते हैं, जिन्हें वे स्पर्श से पहचान सकते हैं। 500 रुपये के नोट में अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की तस्वीर, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से लिखे गए हैं। जिन्हें दृष्टिबाधित व्यक्ति छूकर महसूस कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+