नई दिल्ली, अप्रैल 18। क्या आप परिवार के हिसाब से कार खरीदन चाहते हैं? अगर हां तो बता दें कि 5 सीटर कार परिवार के लिए छोटी पड़ सकती है। परिवार के लिए आपको 7 सीटर कार खरीदनी चाहिए, जिसमें बड़ा केबिन होता है। साथ ही 7 लोगों के आराम से बैठने लायक जगह होती है। यदि आप बेस्ट 7 सीटर कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको मार्च में सर्वाधिक बिकने वाली 10 7 सीटर कारों की डिटेल देंगे। जानते हैं सभी कारों की डिटेल।
Top 10 Car Sales : मारुति का दबदबा बरकरार, टाटा-हुंडई की 2-2 कारें लिस्ट में शामिलॉ
पहले नंबर पर रही इनोवा क्रिस्टा
मार्च 2022 के महीने में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की इनोवा क्रिस्टा 7,917 इकाइयों की घरेलू बिक्री के साथ सात सीटों वाले यात्री कारों की बिक्री की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। इस कार की 2021 में इसी अवधि के दौरान 5,743 इकाइयां बिकी थीं। यानी इनोवा क्रिस्टा की मार्च बिक्री में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मारुति सुजुकी अर्टिगा 7,888 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। मगर पिछले साल इसकी मार्च महीने में 9,303 इकाइयां बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
तीसरे और चौथे नंबर पर रही ये कारें
लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही किआ कैरेन्स। कंपनी ने इसकी 7008 यूनिट की बिक्री की। ये कार हाल ही में लॉन्च हुई है, इसलिए इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने की बिक्री से नहीं हो सकती। चौथे नंबर पर बोलेरो रही। बोलेरो की बिक्री 8905 यूनिट से 22 फीसदी की गिरावट के साथ 6924 यूनिट रह गयी।
पांचवे नंबर पर रही स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो 6,061 इकाइयों के साथ पांचवें स्थान पर रही। इसकी बिक्री 2,331 इकाइयों के मुकाबले 160 प्रतिशत अधिक हुई। 7-सीटर एसयूवी/एमपीवी स्पेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। टॉप 10 की लिस्ट में हाल ही में नए मॉडल आते हुए देखे हैं।
छठे नंबर पर एक्सयूवी 700
महिंद्रा एक्सयूवी 700 6,040 इकाइयों के साथ छठे स्थान पर रही। रेनॉल्ट ट्राइबर 3,561 इकाई की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 4,133 इकाइयों की बिक्री हुई थी। कार की बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। हुंडई की अल्काज़र 2,502 यूनिट्स के साथ टाटा सफारी और मारुति सुजुकी एक्सएल6 से आगे आठवें स्थान पर रही।
टाटा सफारी और मारुति सुजुकी एक्सएल6
टाटा सफारी और मारुति सुजुकी एक्सएल6 लिस्ट में क्रमश: 9वें और 10वें नंबर पर रही। इन दोनों कारों की बिक्री पिछले महीने क्रमश: 2227 यूनिट और 2000 यूनिट रही। इनकी बिक्री पिछले साल मार्च में 2148 यूनिट और 3062 यूनिट रही थी। यानी टाटा सफारी की बिक्री में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, मगर मारुति सुजुकी एक्सएल6 की बिक्री में 35 फीसदी की गिरावट आई है। ओवरऑल देखें तो मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले महीने बेची गई 24634 इकाइयों के साथ इस लिस्ट में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी बिक्री मार्च 2021 में 18757 इकाइयों की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक रही। नंबर 2 पर पिछले महीने 18623 इकाइयों के साथ मारुति की डिजायर रही। इसकी मार्च 2021 में 11,434 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 63 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
