नई दिल्ली, अप्रैल 4। हर बार की तरह मार्च में भी टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा। मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, की लिस्ट में 6 कारें शामिल रहीं। वहीं कारें टाटा और 2 हुंडई की शामिल रहीं। मार्च 2022 में मारुति वैगन आर ने एक बार फिर कारों की बिक्री में पहला नंबर हासिल किया, जबकि स्विफ्ट ने पहला नंबर खो दिया। आगे जानते हैं मार्च में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट।
वैगनआर रही नंबर 1
मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले महीने बेची गई 24634 इकाइयों के साथ इस लिस्ट में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी बिक्री मार्च 2021 में 18757 इकाइयों की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक रही। नंबर 2 पर पिछले महीने 18623 इकाइयों के साथ मारुति की डिजायर रही। इसकी मार्च 2021 में 11,434 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 63 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई।
बलेनो और नेक्सन
इसके अलावा मारुति सुजुकी की बलेनो पिछले महीने सेल्स में 32 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी मार्च 2022 में 14,520 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च 2021 में इसकी 21217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मारुति ने फरवरी में बलेनो के नये मॉडल को लॉन्च किया था।टाटा नेक्सन 14315 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जो मार्च 2021 में बेची गई 8683 इकाइयों की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।
स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा
टॉप 5 में मारुति सुजुकी की चौथी कार रही स्विफ्ट। इसकी बिक्री मार्च 2021 में बेची गई 21714 इकाइयों से 37 प्रतिशत गिर कर 13623 इकाई रह गई। मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा नंबर 6 पर रही। मार्च 2021 में बेची गई 11274 इकाइयों की तुलना में विटारा ब्रेजा की बिक्री सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ कर 12439 इकाई हो गई।
क्रेटा और पंच
हुंडई क्रेटा की बिक्री मार्च 2021 में बेची गई 12640 इकाइयों से 17 प्रतिशत घट कर 10532 इकाई रह गई। ये लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। 8वें नंबर पर टाटा पंच। टाटा पंच पिछले साल मार्च में नहीं थी। इसे बाद में लॉन्च किया गया है। इसलिए इसकी बिक्री की तुलना नहीं हो सकती। मगर ये देखने वाली बात यह है कि इस कार ने बहुत जल्द टॉप 10 में जगह बनाई है। पिछले महीने इसकी 10526 यूनिट्स बिकीं।
ग्रैंड आई10 नियोस और ईको
9वें नबर पर रही हुंडई की ग्रैंड आई10 नियोस। इसकी बिक्री 11020 यूनिट्स से 12 फीसदी घट कर 9687 यूनिट्स रह गयी। मारुति सुजुकी की ईको भी इस लिस्ट में शामिल रही। यह 10वें नंबर पर रही। मार्च 2021 में बेची गई 11547 इकाइयों से इसकी बिक्री 20 प्रतिशत घट कर 9221 इकाई की रही। मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,70,395 इकाई की बिक्री के साथ मार्च में कुल थोक बिक्री में दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। हालांकि कंपनी की घरेलू बिक्री सात प्रतिशत घटकर 1,43,899 इकाई रह गई जो मार्च 2021 में 1,55,417 इकाई थी। टाटा मोटर्स की मार्च 2022 में कुल घरेलू बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 86,718 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 66,462 इकाई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications