रिलायंस जियो समेत देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल अपने टैरिफ को महंगा करने वाली है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो समेत देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल अपने टैरिफ को महंगा करने वाली है। 1 दिसंबर से वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बढ़े हुए टैरिफ लागू हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक प्लान की कीमत में 15-20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी यूजर्स को झटका लग सकता है। ऐसे में कंपनियों का ग्राहकों को खोने का भी डर सता रहा है। यूजर्स को देखते हुए एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को महंगे टैरिफ का ज्यादा झटका न लगे इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए कंपनियां नए-नए तरीके अपना रही हैं और नए- नए प्लान पेश कर रही हैं। जल्द ही अब BSNL के टैरिफ भी होंगे महंगे ये भी पढ़ें

यूजर्स के लिए 1 दिसंबर से महंगे होंगे प्लान
ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है, जिसे प्री-पेड प्लान्स क्यू करना है। इसके तहत आप अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी के खत्म होने से पहले दूसरे प्लान को कतार में रख सकते हैं। ऐसा करने पर आपके प्लान की वैलिडिटी खत्म होने पर अपने आप प्लान रिचार्ज हो जाएगा। यानी प्री पेड प्लास क्यू में आप अपने प्लान को क्यू कर वैलिडिटी खत्म होने पर ऑटोमैटिकली ऐक्टिवेट कर सकते हैं।
प्लान क्यू करने पर बचेंगे महंगे रिचार्ज से
सबसे खास बात ये है कि प्लान क्यू करने पर आप मौजूदा प्लान्स रेट्स पर एक साथ कई प्लान्स को क्यू कर सकते हैं। प्लान क्यू करने पर आप दिसंबर में महंगे रिचार्ज से बच जाएंगे। आपके फोन का रिचार्ज वैलिडिटी खत्म होने पर अपने आप बिना अधिक कीमत चुकाए पुरानी कीमत पर ही प्लान रिचार्ज करवा सकते है। वहीं प्लान्स की कीमत बढ़ने के बावजूद आप बिना एक्सट्रा पैसे खर्च किए अपना फोन रिचार्ज करवा सकते हैं।
1,699 रुपए में आने वाले लॉन्ग टर्म प्लान्स
बता दें कि महंगे टैरिफ प्लान से बचने के लिए आप क्यू करने के अलावा लॉगटर्म प्लान भी ले सकते हैं। इसके तहत आप अगर 30 तारीख तक एयरटेल का सालभर की वैधता वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो एक साल तक आपके फोन के बिल का बोझ नहीं बढ़ेगा। एयरटेल यूजर 1,699 रुपए में आने वाले लॉन्ग टर्म प्लान्स को भी क्यू कर सकते हैं। जिसके बाद आप सालभर कम कीमत पर जीभर कर बाते कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
