वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के बाद बीएसएनएल के टैरिफ भी अब महंगे होंगे।
नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के बाद बीएसएनएल के टैरिफ भी अब महंगे होंगे। जी हां प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के टैरिफ रेट बढ़ाने की घोषणा के बाद अब सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी अपने टैरिफ प्लान्स महंगे करने की घोषणा कर दी है। बता दें कंपनी दिसंबर 2019 से अपने टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने मौजूदा टैरिफ प्लान्स का परीक्षण कर रही है और 1 दिसंबर 2019 से टैरिफ प्लान्स की कीमत में इजाफा किया जाएगा। हालांकि यह साफ नही हो सका कि कंपनी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में कितना इजाफा करेगी लेकिन 1 दिसंबर 2019 से ग्राहकों को महंगे टैरिफ प्लान लेने होंगे।

1 दिसंबर से वोडा-आइडिया और एयरटेल के प्लान भी महंगे
हाल ही में इससे पहले वोडाफोन आइडिया और एयरटेल भी अपने टैरिफ प्लान्स महंगे करने की घोषणा कर चुके हैं। इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स होंगे। हालांकि अब तक इन कंपनियों ने नए प्लान्स जारी नहीं किए हैं। बताया जा रहा है इन दोनों कंपनियों के नए टैरिफ प्लान्स बढ़ी हुई कीमत के साथ 1 दिसंबर 2019 को आएंगे। खास बात ये है कि अब कॉलिंग के साथ साथ डेटा भी महंगा होगा। वोडाफोन आइडिया की बात करें तो कंपनी को दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा घाटा हुआ है। इतना ही नहीं सितंबर महीने में कंपनी के 25.7 लाख कस्टमर्स कम हो गए हैं।
जियो के प्लान भी होंगे महंगे
टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से ऑफिशली अनाउंस किया गया है कि अगले कुछ सप्ताह में कंपनी यूजर्स के लिए टैरिफ प्लान महंगे करने वाली है। टेलिकॉम मार्केट में लगातार हो रहे नुकसान की वजह से जियो ने बीते दिनों बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए अलग से आईयूसी वाउचर इंट्रोड्यूस किए हैं और अब कंपनी टैरिफ महंगे करने जा रही है। दूसरी तरफ बता दें कि रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं सितंबर अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू दूरसंचार बाजार में वोडाफोन आइडिया 31.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही।
बता दें, इंटरकनेक्शन यूजेस चार्जेस (आईयूसी) पर टेलिकॉम मॉर्केट में छिड़े घमासान के बीच भारती एयरटेल ने टेलिकॉम रेग्युलेटर से आईयूसी खत्म करने की अवधि बढ़ाने को कहा था। पहले इसकी डेडलाइन 2020 थी और जनवरी, 2020 से इसे पूरी तरह खत्म किया जाना था। जियो इस चार्ज को खत्म करना चाहता था और ऐसा न होने के चलते यूजर्स को अब सीधे आईयूसी मिनट्स के लिए रीचार्ज करवाना पड़ रहा है।
बीएसएनएल ने जोड़े 7.37 लाख नए ग्राहक
हाल ही में जारी ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ने अगस्त और सितंबर महीने में 7.37 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि इस दौरान वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि करीब इन कंपनियों ने करीब 50 लाख ग्राहक गंवाए हैं। वहीं करीब 70 लोग रिलायंस जियो से जुड़े हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
