नयी दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए एक खुशखबरी है। बैंक ने अपनी लोन पर ब्याज दर में कटौती की है, जिसका सीधा फायदा इसके करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा। बैंक ने एक महीन के लिए मैच्योरिटी पर अपनी एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट में 5 आधार कों कटौती की है। बैंक ने एक महीने के लिए अपनी एमसीएलआर 7.65 फीसदी से घटा कर 7.60 फीसदी कर दी है। इससे बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों की लोन की मासिक ईएमआई मे कमी आयेगी। बैंक की नयी लोन रविवार 12 जनवरी से लागू होगी। यानी कल से बैंक का लोन सस्ता हो जायेगा। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा बाकी अवधियों के लिए अपनी लोन रेट नहीं घटायी है। इसकी एक दिन के लिए एमसीएलआर 7.65 फीसदी, 3 महीनों के लिए 7.80 फीसदी, 6 महीनों के लिए 8.10 फीसदी और एक साल के लिए 8.25 फीसदी ही बरकरार रहेगी।

यूबीआई ने भी सस्ता किया लोन
यूबीआई यानी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने भी लोन सस्ता कर दिया। बैंक ने शुक्रवार को अपनी सभी अवधियों की एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती है। यह जुलाई 2019 से लगातार सातवांम महीना है, जिसमे यूबीआई ने एमीएलआर घटाने का निर्णय लिया है। बैंक ने फरवरी 2019 के बाद से अब तक कुला मिला कर अलग-अलग अवधियों में एमसीएलआर में 60 से 75 बेसिस पोइंट की कटौती की है। इससे पहले एसबीआई और एचडीएफसी भी अपनी दरें कम कर चुके हैं।
क्या है एमसीएलआर
एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा और यूबीआई के फैसले से इनके ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें - एफडी : 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज पाने के लिए यहां करें निवेश
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
