Bank Of Baroda Bond Issue: देश के नामी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने पहली किश्त में 7 से 10 साल की अवधि के लिए ₹5,000 करोड़ तक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 24 नवंबर 2023 यानी शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

18 नवंबर को की थी घोषणा
आपको बताते चलें कि 18 नवंबर को 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करके 10,000 करोड़ रुपए तक जुटाने के अपने इरादे की घोषणा की थी। यह बात एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कही गई थी। इसके तहत बेस इश्यू 2000 करोड़ रुपए का है और ग्रीन शू ऑप्शन 8000 करोड़ रुपए का है। इसकी अवधि 7 साल तक रहेगी।
पहली किश्त में जारी किए गए 5000 करोड़ रुपए के बॉन्ड
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इसी के तहत पहली किश्त में 5000 करोड़ रुपए के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड को जारी करने का निर्णय लिया है। जिसकी अवधि 7-10 साल के बीच होगी। इस प्रारंभिक पेशकश में 1,000 करोड़ रुपए का बेस इश्यू और ₹4,000 करोड़ रुपए तक का ओवरसब्सक्रिप्शन या ग्रीन शू विकल्प शामिल है।
बॉन्ड की धनराशी की यहां होगा इस्तेमाल
खबरों के अनुसार बॉन्ड का उद्देश्य भारत में बुनियादी ढांचे के विकास को वित्त पोषित करना है। इन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 5 5 साल के लॉक इन पीरियड के बाद ही निवेशकों द्वारा ट्रेड किया जा सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उठाया गया यह कदम देश के बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण को बढ़ाने के लिए एक व्यापक पहल के हिस्से के रूप में आया है। इन जुटाए गए पैसों को बैंक ऑफ़ बडौदा बिजनेस ग्रोथ में लगाने का विचार भी बना रहा है।
कौन ले सकता है बॉन्ड
इन बॉन्ड में निवेश करने के लिए 18 साल से ऊपर का भारतीय नागरिक स्वतंत्र है। लेकिन उसके पास डिमैट अकाउंट होना चाहिए और एक वैध पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी है।
शेयर का हाल
अगर बात की जाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई की तो इस पर आज यानी 24 नवंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 2:33 बजे तक 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसके शेयर 193.55 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
1 ट्रिलियन के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाले इस पब्लिक सेक्टर बैंक 52 हफ्ते का उच्च स्तर 219.65 रुपए रहा। वहीं अगर 52 हफ्ते के निचले स्तर की बात की जाए, तो 52 हफ्ते में इस कंपनी का निचला स्तर 146.50 रुपए रहा है। पिछले 1 साल के अंदर इन शेयर्स ने इन्वेस्टर्स को 3.89 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं अगर बात करें पिछले पांच कारोबारी दिनों की तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शेयर में -2.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: घर में खोले Post Office: 5000 रुपये आएगा खर्च, जानें कैसे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
