नयी दिल्ली। दो दिनों के अंदर ही Bank of America Securities (बीओएएस) ने तेजी से अप्रैल-जून तिमाही के लिए भारत की अनुमानित विकास दर 90 आधार अंक घटा कर 3.1 फीसदी कर दी है। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बीओएएस ने भारत की अनुमानित विकास 100 आधार अंक यानी 1 फीसदी घटा कर 4.1 फीसदी कर दी है। भारत की विकास दर के लिए अनुमान करने के पीछे बीओएएस ने कोरोनावायरस के कारण लगभग निश्चित वैश्विक मंदी का हवाला दिया है। इससे पहले बुधवार को बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया ने कोरोनोवायरस के कारण जून तिमाही के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 80 आधार अंक घटा कर 4 फीसदी और मार्च तिमाही के लिए भी 30 आधार अंक घटा कर 4 फीसदी कर दिया था।

2020-21 के लिए था 5.1 फीसदी का अनुमान
बीओएएस ने बुधवार को 2020-21 में भारत की विकास दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जबकि वैश्विक आर्थिक विकास दर के लिए इसे अपना अनुमान घटा कर 2.2 फीसदी कर दिया था। मगर गुरुवार को इसने अपना अनुमान पूरे 1 फीसदी घटा कर 4.1 फीसदी पर ला दिया। बता दें कि दो दिनों में बीओएएस ने वैश्विक विकार दर के लिए और भी खतरनाक संकेत दिये हैं। इसने ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 2.20 फीसदी से 180 आधार अंक घटा कर 0.40 फीसदी कर दिया है।
हर महीने आधा फीसदी घटेगी
बीओएएस के अर्थशास्त्रियों के अनुसार कोरोनावायरस के कारण होने वाले लॉकडाउन से हर महीने जीडीपी आधा फीसदी घटेगी। एक महीने के शटडाउन से वार्षिक जीडीपी में लगभग 50 बीपीएस की कमी आएगी। बीओएएस के अनुसार भारत की जीडीपी इस स्थिति से वित्त वर्ष 2021-22 तक ही निकल पायेगी और तब विकास दर 6 फीसदी रह सकती है। इससे पहले ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान घटा कर 5.3 फीसदी कर दिया। इससे पहले फरवरी में मूडीज ने 2020 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर 6.6 फीसदी से घटा कर 5.4 फीसदी कर दी थी, जिसे अब 5.3 फीसदी कर दिया है।
यह भी पढ़ें - मूडीज के बाद एक और रेटिंग एजेंसी ने घटायी भारत की विकास दर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
