नए साल आने में बस कुछ दिन ही बचे है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2020 में बैंकों में कुल मिलाकर 10 दिनों की छुट्टियां होंगी।
नई दिल्ली: नए साल आने में बस कुछ दिन ही बचे है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2020 में बैंकों में कुल मिलाकर 10 दिनों की छुट्टियां होंगी। इसके साथ ही 2020 में आपको 8 बार लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इन लॉन्ग वीकेंड में आप तीन दिन की छुट्टी लेकर कहीं भी घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको बतायेंगे कि साल 2020 में आपको किस-किस दिन छुट्टी मिलेगी। ताकि अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई कामकाज हो तो इन छुट्टियों के अनुरूप ही प्लान करें। ध्यान रखें कि नए साल 2020 में जनवरी महीने में 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए जितना हो सके पैसे से जुड़े सारे कामकाज निपटा लें। बता दें कि इन 10 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। बता दें कि जनवरी महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे। SBI: अब ATM से पैसा निकालने के पहले भेजेगा SMS, जानिए क्यों ये भी पढ़ें

जानें कब और कहां बंद रहेंगे बंद
1 जनवरी- नए साल 2020 के पहले दिन 1 जनवरी को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक और शिलॉन्ग में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
2 जनवरी- जनवरी महीने के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को आइजॉल और चंडीगढ़ में गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी- महीने का पहला शनिवार है। इसलिए बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।
14 जनवरी- मकर संक्रांति के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक हॉलिडे है।
15 जनवरी- इस दिन उतरायण पून्यकाल मकर संक्रांति त्योहार, पोंगल, माघ बिहू और टुसू पूजा की वजह से बेंगलुरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद में बैंकों में कोई काम नहीं होंगे।
16 जनवरी- तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी- उजहवार थिरुनाल के मौके पर भी चेन्नई में बैंकों में कोई लेनदेन नहीं होगा।
23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी- 25 जनवरी महीने का चौथा शनिवार है। चौथे शनिवार को देश सभी सरकारी औऱ प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
30 जनवरी- अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
नोट: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
