भारतीय स्टेट बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसा निकालने के नियम को लेकर अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए एटीएम से पैसा निकालने के नियम को लेकर अच्छी खबर है। आय दिन बढ़ते फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एसबीआई ने बड़ा फैसला लिया है, ताकि एटीएम से होने वाले फ्रॉड को रोका जा सके। दरअसल स्टेट बैंक एक जनवरी से रात में एटीएम से पैसों की निकासी पर ओटीपी अनिवार्य करने जा रहा है। यदि आप एसबीआई के डेबिट कार्ड से उनके ही एटीएम से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक पैसा निकालते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद भी एटीएम से पैसे निकलेंगे। SBI की इस खास सर्विस से ग्राहकों को होगा फायदा, जानिए आप भी
एटीएम फ्रॉड को रोकने में मिलेगा मदद
जानकारी दें कि बैंक यह व्यवस्था दस हजार या उससे ऊपर की निकासी पर लागू कर रहा है। स्टेट बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम से अवैध लेनदेन और जालसाजी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। एसबीआई ने इन घटनाओं का अध्ययन किया तो पाया कि 68 फीसदी फ्रॉड रात में किए गए हैं। ओटीपी सिस्टम द्वारा जनरेट किया जाएगा, जिसमें अंक और अंग्रेजी के अक्षर दोनों होंगे। ये ओटीपी केवल एक लेनदेन के लिए मान्य होगा और निश्चित अवधि के बाद स्वत: ही निष्क्रिय हो जाएगा।
स्टेट बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने पर होगा फायदा
बता दें कि बैंक ने स्पष्ट किया है कि ओटीपी के अलावा एटीएम से रुपए की निकासी संबंधी अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। ओटीपी की व्यवस्था फिलहाल उन्हीं एसबीआई के डेबिट कार्ड धारकों पर लागू होगी जो स्टेट बैंक का एटीएम इस्तेमाल करेंगे। यदि आप दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो यह नियम लागू नहीं होगा। इसी तरह से यदि आप दूसरे बैंक के डेबिट कार्ड से एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो उस पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।
SBI ग्राहक 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम
आप एसबीआई के खाताधारक है तो जल्द ही अपना डेबिट कार्ड बदलवा लें। क्योंकि नई साल से आपका पुराना डेबिट कार्ड एटीएम पर चलना बंद हो जाएगा। जी हां 31 दिसंबर के बाद आप सिर्फ नया कार्ड ही अपने एटीएम में इस्तेमाल कर सकेंगे। ये नया एटीएम कार्ड आपके पुराने मैग्नेटिक कार्ड से थोड़ा अलग है। इसकी कुछ विशेषताएं हैं जो पिछले याने कि आपके आज के कार्ड से बेहतर हैं। इसलिए बेहतर आपके लिए यही होगा कि जितनी जल्दी हो सके आप अपने बैंक जाएँ और अपना कार्ड बदलवाएं। बैंक आपके कार्ड को हर किस्म के फ्रॉड से बचने और पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए ईएमवी चिप वाला कार्ड प्रयोग में लाने जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
