मार्च का महीना चल रहा है। बताते चले कि अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो जल्द ही निपटा लें। अगले सप्ताह अगर आपको बैंक संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली, मार्च 12। मार्च का महीना चल रहा है। बताते चले कि अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो जल्द ही निपटा लें। अगले सप्ताह अगर आपको बैंक संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अगले सप्ताह होली का त्योहार पड़ रहा है ऐसे में बैंकों में लगातार चार दिन तक कामकाज नहीं होंगे।
लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक लगातार 4 दिन 17, 18, 19 और 20 मार्च को बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी भी शामिल है। आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। बताते चलें कि बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर होती हैं। ऐसे में मार्च माह में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा।

SBI Alert : बस एक गलती और खाली हो जाएगा Bank अकाउंट, ऐसे बचें
देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 मार्च: (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
18 मार्च: (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च: (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
ऑनलाइन बैंकिंग का करें इस्तेमाल
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
अप्रैल में बैंक बंद
अप्रैल में 10 अप्रैल को रामनवमी, 13 अप्रैल को तेलुगू नया साल, उगादि, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, वैशाखी, तमिल नया साल, बीजू फेस्टिवल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे, बंगाल का नया साल, हिमाचल डे, विशु के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications