ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए तमाम संस्थाएं समय-समय पर अपने यूजर्स को अलर्ट करती रहती हैं। एसबीआई ने भी एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है।
नई दिल्ली, मार्च 7। ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए तमाम संस्थाएं समय-समय पर अपने यूजर्स को अलर्ट करती रहती हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी एक बार फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंकिंग फ्रॉड में ज्यादातर मामले केवाईसी से जुड़े होते हैं। इसलिए एसबीआई ने किसी भी फोन कॉल पर या एसएमएस के जरिये केवाईसी से बचने की सलाह दी है। SBI Nominee : घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें नॉमिनी का नाम, जान लें प्रॉसेस

बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति फिर से सचेत किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को केवाईसी फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है। बैंक ने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए भेजे गए एम्बेडेड लिंक पर क्लिक न करने की चेतावनी दी है। बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा कि ऐसे एमएमएस पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपका बैंक बैलेंस जीरो हो सकता है। एसबीआई के नाम से कोई भी मैसेज मिलने पर बैंक का शॉर्ट कोड चेक करें कि वह सही है या नहीं।
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़े
एसबीआई ने कहा है कि जालसाज ग्राहकों को ऐसे एमएमएस भेजते हैं- प्रिय ग्राहक, आपके एसबीआई दस्तावेजों की समय सीमा समाप्त हो गई है। आपका खाता 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा। कृपया अपने केवाईसी को अपलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- http://ibit.ly/oMwK। एसबीआई ने कहा, बैंक कभी भी एसएमएस में एम्बेड लिंक पर क्लिक कर अपना केवाईसी अपडेट/पूरा करने के लिए नहीं कहता है। सतर्क रहें और एसबीआई के साथ सुरक्षित रहें। देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। जालसाज नए-नए तरीके से ग्राहकों को ठग रहे हैं। कई बार लॉटरी क्यूआर कोड के जरिए लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।
बैंक नहीं भेजता केवाईसी अपडेट के लिए एसएमएस
एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट संदेश में कहा है कि ऐसे एमएमएस पर दिए लिंक पर क्लिक करने पर आपका बैंक बैलेंस जीरो हो सकता है। एसबीआई के नाम पर कोई मैसेज मिलने पर बैंक का शॉर्ट कोड चेक कर लें कि वह सही है या नहीं। एसबीआई ने ट्वीट में कहा है कि यहां #YehWrongNumberHai, KYC फ्रॉड का एक उदाहरण दिया गया है। इस तरह के एसएमएस से धोखाधड़ी हो सकती है, और आप अपनी बचत खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक्स पर क्लिक न करें। एसएमएस प्राप्त करने पर एसबीआई के सही शॉर्ट कोड की जांच करें। सतर्क रहें और #SafeWithSBI पर बने रहें। बैंक ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को भेजे गए एम्बेडेड लिंक पर एसएमएस के जरिए केवाईसी अपडेट करने के लिए कभी नहीं कहता है।
वेबसाइट से कैसे करें पैन-आधार लिंक
- सबसे पहले आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद बाईं तरफ लिंक आधार का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- जहां पर आपको पैन, आधार और आधार में आपका नाम जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
- अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है तो I have only year of birth in aadhaar card के बॉक्स को टिक करना होगा। फिर कैप्चा कोड एंटर करना है।
- इसके बाद लिंक आधार पर क्लिक करें और आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications