Bangalore Weather Today: बैंगलोर में लगातर ताबड़तोड़ बारिश हो रही है. बैंगलोर की सड़कों में जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की स्थिति को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में आज 23 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान कर दिया है. वहीं अब बैंगलोर में रहने वाले लोगों को इंतजार है कि उन्हें बारिश से कब राहत मिलने वाली है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है. चलिए इसके बारे में जान लेते हैं.

आज 23 अक्टूबर को बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 19.57 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, वहीं अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज के दिन 63 फीसदी तक उमस रहने वाली है. भारतीय विज्ञान मौसम विभाग के अनुसार आज बैंगलोर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
चलिए अब बिना वक्त गवाएं जान लेते हैं कि बैंगलोर के लोगों को बारिश से कब राहत मिलने वाली है.
Bangalore Weather Update: कब मिलेगी बारिश से राहत?
मौसम विभाग की माने तो बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है. बैंगलोर के लोगों को आने वाले दो दिनों तक बारिश का सामना करना पड़ेगा.
आईएमडी (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 23 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 24 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा 25 अक्टूबर के दिन शहर के लोगों को बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.
यह भी पता चला है कि 25 अक्टूबर के बाद बैंगलोर में ना के बराबर बारिश होगी. 26 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में आसमान साफ रहने वाला है. वहीं 27 और 28 अक्टूबर के दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बैंगलोर में बारिश की वजह से हुआ स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
बैंगलोर में सोमवार को डीसी जी जगदीशा ने ये फैसला किया है कि यहां के स्कूल 23 अक्टूबर यानी आज बंद रहेंगे. बैंगलोर की सड़कों में जलभारव के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है. ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है कि स्कूल बंद रहेंगे.
इसके अलावा कॉलेज और ऑफिस खुले रहेंगे. मौसम विभाग ने उडुपी, बेलगाम, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन, कोडागु, कोलार, मांड्या, मैसूरु, रामानगर, शिवमोग्गा, तुमकुरु, उत्तर कन्नड़, धारवाड़, गडग, हावेरी, बेल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर, दक्षिण कन्नड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं सरकार ने एक टीम तैयार की है. अगर शहर में बाढ़ जैसे स्थिति बनती है, तो ये टीम लोगों को निकालने में मदद करेगी.
Weather Update Today: इन राज्यों में भी होगी बारिश
23 अक्टूबर के दिन केरल, कर्नाटक, ओडिशा और वेस्ट बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई गई है. 24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन ओडिशा में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है. 25 अक्टूबर- इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications