Bangalore Weather Today: 24 अक्टूबर यानी आज के दिन बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 20.22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26.16 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस दिन 68 फीसदी तक उमस होगी. चलिए जानते हैं की आने वाले दिनों में बैंगलोर में मौसम कैसा रहने वाला है?

इस हफ्ते की शुरुआत में हुई बारिश से बैंगलोर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने बारिश को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थी. वहीं मंगलवार और कल भी बैंगलोर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है. ऐसे में लोगों को इंतजार है कि मौसम कब साफ होगा और उन्हें कब बारिश से राहत मिलेगी.
Bangalore Weather Update: आने वाले दिनों बैंगलोर में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय विज्ञान मौसम विभाग यानी आईएमडी की माने तो बैंगलोर के लोगों को 25 अक्टूबर के बाद बारिश से राहत मिल सकती है. वहीं 24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है.
आईएमडी (IMD) यानी मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा 25 अक्टूबर के दिन शहर के लोगों को बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.
यह भी पता चला है कि 25 अक्टूबर के बाद बैंगलोर में ना के बराबर बारिश होने की संभावना है. 26 अक्टूबर के दिन बैंगलोर में आसमान साफ रहने वाला है. वहीं 27 और 28 अक्टूबर के दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे.
24 से 28 अक्टूबर तक तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
Weather Update: देश के अन्य राज्यों में कब-कब होगी बारिश?
24 अक्टूबर- 24 अक्टूबर के दिन ओडिशा में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है. 25 अक्टूबर- इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जाताई गई है.
Odisha Cyclone: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बना चक्रवात का खतरा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का खतरा बना हुआ है. ये चक्रवात ओडिशा के आधे से ज्यादा आबादी को प्रभावित कर सकता है. इसी को लेकर ओडिशा सरकार ने बचाव के लिए 14 जिलों और 3000 गांव में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करने का फैसला किया है. ये चक्रवात 25 अक्टूबर को 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा.
इस चक्रवात के खतरे को देखते हुए रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेने कैंसिल कर दी है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
