कल से नवरात्रि का त्योहार शुरु होने जा रहा है। तो अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर कोई सस्ता मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: कल से नवरात्रि का त्योहार शुरु होने जा रहा है। तो अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर कोई सस्ता मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। बजाज ऑटो फेस्टिव सीजन के मौके पर बड़े ऑफर्स लेकर आयी है। जानकारी दें कि कंपनी ने अपनी किफायती मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना 110 पर कुछ खास ऑफर्स का ऐलान किया है। Bajaj ने अपने इस बाइक्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें ये भी पढ़ें

तो अगर आप भी नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 60000 रुपये से कम का है, तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। तो चलिए कंपनी की ओर से लोकप्रिय और किफायती मोटरसाइकिल बजाज सीटी 110 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आपको बताते है।
मात्र 7226 रुपये देकर घर ले जाएं प्लेटिना
इस त्योहार अगर आप बजाज प्लेटिना 110 खरीदते हैं, तो आपको कुल 2800 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा आप इस मोटरसाइकिल को 7226 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। बता दें कि बजाज की यह रफ ऐंड टफ बाइक गांव कस्बा और शहर, हर जगह पसंद की जाती है। माइलेज की बात करें, तो बजाज प्लेटिना 80 से 85kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
जानें बजाज प्लेटिना 110 पर क्या है ऑफर
बजाज प्लेटिना 110 के 100ईएस ड्रम वेरिएंट की मौजूदा दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,904 रुपये है, लेकिन इस त्योहार यह वेरिएंट आपको 58,304 रुपये में मिलेगा। जबकि बजाज प्लेटिना 110 के 100ईएस डिस्क वेरिएंट की मौजूदा दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,125 रुपये है, लेकिन इस त्योहार यह वेरिएंट आपको 59,325 रुपये में मिलेगा।
बजाज प्लेटिना की परफॉर्मेंस काफी दमदार
बजाज प्लेटिना 110 में 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 पीएस की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। बजाज प्लेटिना 110 की लंबाई 2006 मिलीमीटर, चौड़ाई 713 मिलीमीटर और ऊंचाई 1100 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1255 मिलीमीटर है। बजाज प्लेटिना 110 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
बजाज प्लेटिना की सस्पेंशन
बजाज प्लेटिना 110 के फ्रंट में 135 मिलीमीटर, टेलिस्कोपिक टाइप, हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर व्हील ट्रेवल, नाइट्रॉक्स गैस के साथ एसओएस सस्पेंशन दिया है। बजाज प्लेटिना 110 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए इसके रियर में सीबीएस फीचर शामिल किया गया है।
नोट : बजाज प्लेटिना 110 की कीमत और ऑफर्स के बारे में हमने आपको जो जानकारी दी है, उसमें उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसी खास वजह यह है कि बाइक की कीमत और ऑफर्स शहर और डीलरशिप के अलावा, बाइक के वेरिएंट और कलर के आधार पर घट-बढ़ भी सकते हैं। तो अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो अपने शहर में बजाज प्लैटिना 110 की कीमत और ऑफर्स की जानकारी के लिए बजाज ऑटो के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर लेना सही होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications