बजाज की पल्सर लेने का मन बना रहे तो अभी बाइक खरीदना महंगा पड़ेगा। बजाज ऑटो ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
नई दिल्ली: बजाज की पल्सर लेने का मन बना रहे तो अभी बाइक खरीदना महंगा पड़ेगा। बजाज ऑटो ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक पल्सर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने पॉप्युलर बाइक सेगमेंट पल्सर के लगभग सभी वैरिएंट्स की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद बजाज पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर 150F, पल्सर 80F, पल्सर 220F, पल्सर NS160 और पल्सर NS200 की नई प्राइल लिस्ट जारी की गई है।

बता दें कि बजाज ने अक्टूबर महीने में पल्सर सीरीज की बाइक्स के साथ ही डोमिनर की कीमतों में भी मामूली इजाफा किया है। वहीं हाल ही में कंपनी ने पल्सर के शुरुआती मॉडल में 100 से ज्यादा और टॉप मॉडल में 1000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। अब फिर से इन बाइक्स के रेट रिवाइज किए गए हैं। तो चलिए आपको बता दें बजाज पल्सर 125 सीसी से लेकर बजाज पल्सर एनएस 200 समेत पल्सर सीरीज की अन्य बाइक्स की नई कीमतें।
जानिए पल्सर की नई कीमतें
बजाज पल्सर के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बजाज पल्सर 125 ड्रम वैरिएंट की कीमत अब 72,122 रुपये हो गई है। वहीं पल्सर 125 डिस्क वैरिएंट की कीमत 76,922 रुपये है। पल्सर 125 स्प्लिट सीट डिस्क वैरिएंट की कीमत 73,274 रुपये है। पल्सर 125 स्प्लिट सीट डिस्क वैरिएंट की कीमत अब 80,218 रुपये हो गई है। वहीं पल्सर 150 Neon वैरिएंट की कीमत 92,627 रुपये है। पल्सर 150 सीसी बाइक की कीमत 99,584 रुपये है। वहीं पल्सर 150 ट्विन डिस्क वैरिएंट की कीमत 1,03,482 रुपये है।
कंपनी ने टॉप मॉडल बाइक्स के भी रेट बढ़ाए
बजाज पल्सर के मिड रेंज और टॉप वैरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिनमें पल्सर 180F Neon वैरिएंट की कीमत 1,13,018 रुपये और पल्सर 220F वैरिएंट की कीमत 1,23,245 रुपये है। पल्सर NS160 की कीमत अब 1,08,589 रुपये और पल्सर NS200 वैरिएंट की कीमत 1,31,219 रुपये हो गई है। फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में बाइक्स की बिक्री ने भी रफ्तार पकड़ ली है। लॉकडाउन की वजह से प्रोडक्शन प्रभावित होने के कारण पहले से ही बाइक्स की कीमतें बढ़ने लगी थीं, अब डिमांड ज्यादा होने से भी बजाज समेत अन्य कंपनियों की बाइक्स की कीमतें बढ़ी हैं।
इस वजह से बढ़ी कीमतें
वर्तमान में कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए आश्चर्यजनक है क्योंकि ज्यादातर वाहन निर्माता चाहते हैं कि फिलहाल बिक्री की प्रक्रिया को रास्ते पर लाया जाए। कई वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट भी दे रही हैं। हालांकि अब बजाज ऑटो मूल्य में वृद्धि करने वाली अकेली वाहन निर्माता कंपनी नहीं है, इससे पहले भी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने व्हीकल लाइनअप की पूरी रेंज की कीमतें बढ़ा दी हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
