नयी दिल्ली। हमारे देश की बड़ी आबादी बीमा योजनाओं और इनके फायदों से दूर है। स्वास्थ्य बीमा के तहत मिलने वाले फायदे अधिकतर भारतीय को नहीं मिलते, क्योंकि उनके पास बीमा की जानकारी या उस तक पहुँच नहीं होती। खास कर गरीब वर्ग इलाज के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करता है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत नाम की स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब और आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का लक्ष्य रखा गया था, जिससे यह परिवार मुफ्त इलाज करवा सकें। यह योजना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है। बता दें कि आयुष्मान भारत को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। मोदीकेयर नाम से मशहूर आयुष्मान भारत योजना दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थकेयर प्रोग्राम है। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 की गयी थी। आइये जानते हैं आयुष्मान योजना के फायदों के बारें में।
मुफ्त इलाज की सुविधा
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के डेटा में मौजूद हर व्यक्ति खुद शामिल हो जायेगा। यानी इसमें वर्ष 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे वालों को शामिल किया जायेगा आप Mera.pm.jay.gov.in पर यह देख सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। इसके अलावा 14555 पर कॉल करके या नजदीकी अस्पताल में जाकर भी यह मालूम किया जा सकता है कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस योजना में सरकारी के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिलता है। योजना के लाभ मिलने वालों की सूची आधार नंबर से तैयार की गयी, जिससे योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी पहचान पत्र की जरूरत नहीं है।
आयुष्मान भारत में शामिल हैं 1354 पैकेज
आयुष्मान योजना में लगभग हर तरीके की बीमारी के लिए मेडिकल और अस्पताल के खर्च का कवर है। इसमें 1354 पैकेज शामिल हैं। योजना के तहत कोरोनरी बायपास, घुटना बदलना और स्टंट डालने जैसे इलाज भी हो सकते हैं। वहीं महिलाओं के लिए गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ, नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें मानसिक बीमारी, डेंटल हेल्थकेयर और बुजुर्गों के लिए आपातकालीन चिकित्सा जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं। इसमें बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने से पहले और उसके बाद के खर्चों के लिए भी कवर मिलता है।
39 लाख लोगों को हुआ फायदा
अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना के तहत 39 लाख लोगों को फायदा हुआ। इन 39 लाख लोगों ने आयुष्मान योजना से 12,000 करोड़ रुपये बचाये हैं। इनमें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 6,100 करोड़ रुपये शामिल हैं। आपको बता दें कि इस योजना के दो हिस्से हैं। पहला 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा। जबकि दूसरा है हेल्थ वेलनेस सेंटर, जहाँ इलाज के साथ मुफ्त दवाइयाँ भी मिलती हैं। आयुष्मान भारत योजना में होने वाल खर्च को राज्य और केंद्र सरकार बांटती हैं। इस योजना में राज्य की हिस्सेदारी भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें - झटका : आईसीआईसीआई बैंक ने मिनिमम बैलेंस के नियम बदले
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
