नयी दिल्ली। ऐक्सिस म्यूचुअल फंड एक नया रिटायरमेंट सेविंग्स फंड शुरू करने जा रहा है। अगर आप म्यूचुअल फंड की किसी रिटायरमेंट की योजना में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं तो यह योजना आपके लिए शानदार हो सकती है। ऐक्सिस म्यूचुअल फंड का नया ऐक्सि रिटायरमेंट सेविंग्स फंड सब्सक्रिप्शन के लिए 29 नवंबर को खुलने जा रहा है, जिसमें आवेदन करने के लिए आपके पास 13 दिसंबर तक का वक्त होगा। ऐक्सिस म्यूचुअल फंड की अपने रिटायरमेंट सेविंग्स फंड के एनएफओ से 800-1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बता दें कि यह एक ओपन एंडेड स्कीम है, जिसमें आपको रिटायरमेंट सॉल्यूशन मिलेगा। इसमें लॉक-इन पीरियड 5 साल या रिटायरमेंट की उम्र, जो भी पहले हो, तक रहेगा। ऐक्सिस म्यूचुअल फंड का नया फंड आपकी रिटायरमेंट को लेकर तैयारी करने में आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। खास बात यह है कि आप इस योजना में लम्पसम यानी एक बार में मोटी रकम निवेश करने के साथ ही एसआईपी (systematic investment plan) के जरिये भी निवेश कर सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम 5000 रुपये और फिर 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

क्या हैं ऐक्सिस रिटायरमेंट सेविंग्स फंड में ऑप्शंस?
इस फंड में निवेश करने पर आपको तीन खास विकल्प मिलेंगे, जो आपके जोखिम लेने की क्षमता पर आधारित हैं। पहला ऑप्शन एक एग्रेसिव प्लान है, जहाँ इक्विटी एक्सपोजर 65 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच होगा। वहीं दूसरा विकल्प डायनेमिक प्लान है, जिसमें इक्विटी एक्सपोजर को 65 प्रतिशत और 100 प्रतिशत के बीच डायनेमिकली रूप से मैनेज किया जायेगा। तीसरा ऑप्शन आपके सामने एक कंजर्वेटिव प्लान है, जिसमें डेब्ट एक्सपोजर 40 प्रतिशत और 80 प्रतिशत के बीच होगा। इस प्लान में जोखिम सबसे कम होगा। बता दें कि किसी भी म्यूचुअल फंड में जितना अधिक इक्विटी एक्सपोजर होगा, उसमें जोखिम भी उतना ही अधिक होगा।
आईप्लस एसआईपी बीमा की सुविधा
इस योजना के तहत फंड हाउस आईप्लस एसआईपी बीमा की एक अतिरिक्त सुविधा दे रहा है। यह सुविधा निवेशकों को एक शानदार लाइफ कवर देगी जो उनकी लॉन्ग-टर्म एसआईपी के बाकी कमिटमेंट के बराबर है। उदाहरण के लिए यदि कोई निवेशक 10-वर्षीय एसआईपी का वादा करता है, तो पहले वर्ष के अंत में उसे 108 एसआईपी किस्तों (जितने महीने बचे हैं) के बराबर इंश्योरेंस कवर दिया जायेगा। मगर इंश्योरेंस कवर की सुविधा केवल पहले साल में सभी 12 एसआईपी का भुगतान करने पर मिलेगी यदि व्यक्ति चौथे वर्ष के अंत में मर जाता है, तो उसके नॉमिनी को (6x12 = 72 एसआईपी किस्तों के बराबर) के बीमा का भुगतान किया जायेगा। बीमा कवर के लिए फंड हाउस ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है।
यह भी पढ़ें - मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक केंद्रीय जीएसटी संग्रह 3.26 लाख करोड़ रुपये : अनुराग ठाकुर
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications