नयी दिल्ली। केंद्र सरकार का चालू वित्त वर्ष में अब तक का केंद्रीय जीसटी संग्रह 3.26 लाख करोड़ रुपये रहा है। केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 में अक्टूबर तक केंद्रीय जीएसटी के जरिये 3.26 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी है। उन्होंने कहा है कि 2019-20 के लिए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए बजट अनुमान 6,63,343 करोड़ रुपये तय किया गया था, जबकि चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर 2019 तक सेंट्रल जीएसटी का वास्तविक शुद्ध संग्रह 3,26,490 करोड़ रुपये है। यानी सरकार ने बजट में रखे गये केंद्रीय जीएसटी संग्रह अनुमान का आधा राजस्व प्राप्त कर लिया है। अनुराग ठाकुर ने बताया है कि बजट अनुमान के मामले में जीएसटी के संग्रह में कमी या अधिकता, यदि कोई हो, की गणना वित्त वर्ष पूरा होने के बाद की जायेगी। वे बजट में अप्रत्यक्ष करों के अक्टूबर तक के जीएसटी संग्रह में कमी को लेकर जानकारी के लिए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

प्रत्यक्ष कर संग्रह 5,18,084 करोड़ रुपये
प्रत्यक्ष करों को लेकर अनुराग ने बताया कि 2019-20 के लिए बजट अनुमान 13,35,000 करोड़ रुपये है। इसमें से अप्रैल-अक्टूबर 2019 के दौरान प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह 5,18,084 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट टैक्स की दर में कटौती के कारण सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ने कहा कि कॉर्पोरेट कर दरों में कमी के कारण राजस्व में होने वाली संभावित कमी के लिए 1,45,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है। कर संग्रह में मंदी और राजकोषीय घाटे पर एक अलग सवाल के जवाब मे अनुराग ने कहा कि कर संग्रह और राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान अगले साल के लिए बजट अनुमान तैयार करने के समय तय किया जाता है।
अक्टूबर में घटा था जीएसटी संग्रह
साल दर साल आधार अक्टूबर में जीएसटी संग्रह में गिरावट आयी थी। बता दें कि इस महीने के शुरुआत में आये आँकड़ों में अक्टूबर में जीएसटी संग्रह में गिरावट की जानकारी सामने आयी थी। अक्टूबर 2018 में 1,00,710 करोड़ रुपये के मुकाबले जीएसटी संग्रह 5.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,380 करोड़ रुपये रह गया था। वहीं इससे पहले सितंबर में साल दर साल आधार पर ही जीएसटी संग्रह में 3.76% की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 17,582 करोड़ रुपये का रहा था।
यह भी पढ़ें - जुलाई-सितंबर में घटी घरों की बिक्री, एनसीआर में तगड़ी गिरावट
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications