एक्सिस बैंक मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। बता दें कि यह सौदा करीब 1600 करोड़ रुपए में होगा।
नई दिल्ली: एक्सिस बैंक मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। बता दें कि यह सौदा करीब 1600 करोड़ रुपए में होगा। मिली जानकारी मुताबिक इस सौदे के बाद एक्सिस बैंक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का रणनीतिक साझेदार बन जाएगा। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड शेयर सेल ट्रांजेक्शन के तहत मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में से अपनी 28.6 फीसदी हिस्सेदारी को 1600 करोड़ रुपए में एक्सिस बैंक को बेचेगी। हालांकि, अभी तक इस सौदे को कंपनी के बोर्ड के सामने पेश नहीं किया गया है। यह सौदा बुक वैल्यू के आधार पर होगा। इन 3 बैंकों में खोलें डिजिटल सेविंग्स अकाउंट, मिलेंगे ये फायदें

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में अभी एक्सिस बैंक की 2% हिस्सेदारी
वहीं खबर ये भी है कि इस सौदे की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। यह सौदा पूरा होने के बाद एक्सिस बैंक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड में 3 से 4 नॉमिनी नामित कर सकता है। हांलाकि रिपोर्ट के अनुसार मैक्स फाइनेंशिल सर्विसेज और एक्सिस बैंक के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में साझेदारी को लेकर फरवरी 2020 में एक विशेष और गुप्त समझौता हुआ था। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में अभी एक्सिस बैंक की 2 फीसदी हिस्सेदारी है, जो इस सौदे के बाद बढ़ जाएगी। हालांकि, इसको रेगुलेटरी अप्रूवल की आवश्यकता होगा। मैक्स ग्रुप का प्रवक्ता ने कहा कि गुप्त समझौते के तहत हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। मैक्स फाइनेंशियल ने मार्च 2020 में ही मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की शेयरहोल्डिंग में बदलाव किया है।
मैक्स लाइफ में अन्य बैंकों की भी हिस्सेदारी
जानकारी दें कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों की भी हिस्सेदारी है। इनमें एचडीएफसी ग्रुप, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख हैं। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस इस समय भारत की सबसे बड़ी नॉन बैंक ओन्ड प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। कंपनी की वैल्यू करीब 10,077 करोड़ रुपए है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
