नयी दिल्ली। साल 2019 भारत में ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा नहीं रहा। सभी बड़ी कंपनियों की सेल्स घटी, जिनमें जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी भी शामिल है। मगर ऑडी का इस्तेमाल हुई कारों का व्यापार शानदार रहा। 2019 में ऑडी के यूज्ड कारों के व्यापार ने 11 फीसदी की ग्रोथ हासिल की, जो कंपनी के इस कारोबार का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। ऑडी के यूज्ड कार डिविजन का नाम है ऑडी अप्रूव्ड प्लस, जिसमें अन्य लग्जरी ब्रांडों की गाड़ियां भी बेची जाती हैं। ऑडी अप्रूव्ड प्लस 2020 में 50 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य बना रही है। कंपनी प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन का मानना है कि नयी लग्जरी कारों के बाजार में कोई बदलाव नहीं आयेगा। उनके मुताबिक यूज्ड कार सेगमेंट में ग्रोथ की काफी संभावनाएँ हैं।

2000 कारें बेचीं
ऑडी अप्रूव्ड प्लस ने 2019 में 2000 कारों की बिक्री की। ढिल्लन ने इस साल 3000 कारों की बिक्री की संभावना जतायी है। यह लक्ष्य डिवीजन के तहत डीलरों की संख्या लगभग दोगुनी करने से हासिल होगा। कंपनी 2020 के आखिर तक यूज्ड कारों की डीलरशिप दोगुनी कर 15 तक बढ़ायेगी। अपने यूज्ड कार डिवीजन के माध्यम से, ऑडी पहली बार कार खरीदने वालों की आकर्षित कर रही है, जिनमें बड़ी संख्या में युवा हैं। कंपनी को इन खरीदारों को नई कार के लिए संभावित खरीदारों में बदलने की उम्मीद है।
28 फीसदी ऑडी की बिक्री
जानकारी के लिए बता दें कि 2018 के मुकाबले ऑडी की 2019 कार सेल्स में 28 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गयी। ऑडी ने 2019 में 4,594 कारें बेचीं। पिछले साल कारों की भारत में पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 20 से अधिक सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं पूरे ऑटो सेक्टर, जिसमें पैसेंजर व्हीकल के अलावा यात्री वाहन, दो और तिपहिया वाहन शामिल हैं, की बिक्री 13.77 फीसदी घट कर 2.30 करोड़ इकाई रह गयी।
यह भी पढ़ें - Most Expensive Car : ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी कारें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
