नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना वायरस के चलते लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके तहत बड़ा ऐलान करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि अभी से 30 जून 2020 तक ATM का इस्तेमाल देश में पूरी तरह से फ्री रहेगा। इस दौरान लोग किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे फ्री में निकाल सकेंगे। यह सुविधा देश के सभी निजी सरकारी बैंकों में मिलेगी। इसके अलावा बैंकों में 30 जून तक मिनिमम बैलेंस को लेकर भी कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी 30 जून तक फ्री कर दिया गया है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दी गई है। वहीं आधार और पैन लिंकिंग की तारीख को भी बढ़ा कर 30 जून 2020 कर दी गई है। इसके अलावा विवाद से विश्वास स्कीम की तारीख भी बढ़ा दी गई है।

-एमएसएमई का राहत, बैंकरप्सी कोड के तहत डिफाल्ट की थ्रेसहोल्थ की सीमा को बढ़ा कर 1 करोड़ रुपये किया गया।
-नई रजिस्टर्ड कंपनियों के लिए कागज जमा करने की समय सीमा में 6 माह की राहत दी गई।
-सबका विश्वास स्कीम का लाभ लेने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून किया। अब इस स्कीम के सभी फायदे 30 जून तक मिलेंगे।
-बोर्ड मीटिंग को लेकर राहत, इसमें 60 दिनों के नियमों में छूट दी गई
-30 जून 2020 तक कस्टम ऑफिस चौबीसों घंटे काम करेंगे। आयात और निर्यातक इसका लाभ ले सकेंगे।
-आधार और पैन की लिंकिंग की तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया गया।
-वित्त वर्ष 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न की अंतिम तरीख को बढ़ाकर 30 जून 2020 किया गया।
-मार्च अप्रैल 2020 का जीएसटी रिटर्न फाइल करने की तारीख को बढ़ाकर 30 जून 2020 किया।
-टीडीएस जमा करने की तरीख नहीं बढ़ाई, लेकिन लेट जमा करने पर ब्याज को घटा कर 9 फीसदी किया। अभी यह 18 फीसदी है।
यह भी पढ़ें : Gold : अचानक रेट बढ़ने की ये हैं 10 बड़ी वजहें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
