Atal Pension Yojana से जीवन भर मिलेगी पेंशन की गारंटी, मात्र 42 रुपए से कर सकते हैं इनवेस्ट

Atal Pension Yojana Scheme: रिटायर होने के बाद हर व्यक्ति को एक रेगुलर इनकम चाहिए हेती है। क्यों कि एक बार में दिए गए पैसे धीरे-धीरे करके खत्म हो जाते हैं, फिर बाद में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों की सैलरी काफी ज्यादा है और उन्हे रिटारमेंट प्लानिंग आती है, तो वो बड़ी आसानी से अपनी रिटारमेंट प्लान कर लेते हैं। लेकिन जिसकी सैलरी ज्यादा नहीं उसे रिटायरमेंट प्लान करने में काफी दिक्कत आती है। ऐसे में भारत सरकार की अटल पेंशन कम इनवेस्टमेंट में आपको हर महीने रेगुलर इनकम देने के लिए जानी जाती है।

यहां पर हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे इस योजना के तहत सिर्फ 42 रुपए का निवेश करके आपको हर महीने 1000 रुपए तक मिलते हैं। ताकि आप आसानी से बुढ़ापे के लए रेगुलर इनकम का सोर्स तैयार कर सकें, जिससे बढ़ती उम्र के साथ आप फाइनेंशियली आत्मनिर्भर रहें और आपको किसी के सहारे की जरूरत भी न पड़े।

Pension Plan

इस पेंशन योजना में आपको कई विकल्प मिल रहे हैं। जिनमें आप अपने हिसाब से पैसे इनवेस्ट कर सकते हैं। इसमें आपको हर महीने कुछ पैसे डालने होंगे उसके आधार पर आपको 60 साल के बाद हर महीने एक निश्चित रकम मिलेगी। इस पेंशन योजना में कई विकल्प हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। गौरतलब है कि अगर आपने हर महीने 200 रुपए का इनवेस्टमेंट किया है, तो आपको हर महीने 5000 रुपए पेंशन के तौर पर मिलेंगे। यानी अगर आपने मात्र 200 रुपए का निवेश हर महीने किया है, तो वह आपको 60 साल के बाद 5000 रुपए महीना पेंशन के तौर पर मिलेगा।

सरकार यह पेंशन योजना लोगों को हर महनी पैसों की गारंटी देती है। गौरतलब है कि इसमें पैसे डालने से पहले आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। इस स्कीम में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 18 साल की होनी चाहिए। फिलहाल सरकार के द्वारा लाए गए नियमों के मुताबिक इस स्कीम में आपको हर महीने ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपए की सैलरी मिल रही है।

आप चाहें तो इस स्कीम में एक बार में एक साल के पैसे डाल सकते हैं। अगर यह अमाउंट ज्यादा लग रहा है तो आप 6 महीने के अवधी में इस स्कीम में पैसे डाल सकते हैं। इसके अलावा हर महीने भी इस स्कीम में पैसे डाल सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि इस स्कीम में आपको कितने टाइम पर कितना इनवेस्टमेंट करना होगा। अगर आपकी एज 18 साल की है और आपने हर महीने 5000 रुपए वाली पेशन स्कीम का चुनाव किया है तो आपको हर महीने 210 रुपए देने होगें। अगर आप गर 6 महीने पर पैसे जमा करना चाहतें हैं, तो आपको 1239 रुपए देना होगा। वहीं हर तीन महीने के लिए यह अमाउंट 626 रुपए का हो जाता है।

अगर आप को सबसे कम पैसों वाली स्कीम चुननी है, तो आप हर महीने 42 रुपए की इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप हर महीने 42 रु की पेमेंट करते हैं, तो आपको 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपए पेंशन के तौर पर मिलेंगे। इस योजना के तहत आपको हर महीने 1000, 2000, 3000, 4000,5000 रुपए की पेंशन मिलती है। यह आपके इनवेस्टमेंट अमाउंट पर डिपेंड करता है कि आपको हर महीने कितने पैसे चाहिए।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+