नयी दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता एप्पल उन लोगों को 3600 करोड़ रुपये बांटेगी, जिनके पास 2017 से पुराना आईफोन है। एप्पल पुराने आईफोन को जानबूझकर धीमा करने के मामलों को निपटाने के लिए ग्राहकों को 50 करोड़ डॉलर या करीब 3,600 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। हालांकि यह पैसा अमेरिकी लोगों को मिलेंगे। अमेरिका के स्लो फोन से प्रभावित सभी ग्राहकों को 25-25 डॉलर या करीब 1823-1823 रुपये दिए जाएंगे। पुराने आईफोन को जानबूझकर स्लो करने के मामले में एप्पल के खिलाफ अमेरिका की अदालत में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इन्हीं मामलों को निपटाने के लिए कंपनी पैसे दे रही है। अदालती फैसले के लिहाज से केवल उन्हीं लोगों को हर्जाना दिया जायेगा, जिनका आईफोन स्लो हुआ था।

एप्पल ने मांगी थी माफी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल ने आईफोन को स्लो करने के मामले में 2017 में माफी मांगी थी। साथ ही एप्पल की तरफ से कम पैसों में फोन की बैटरी बदलवाने का ऑफर दिया गया था। अमेरिका के उन्हीं आईफोन खरीदारों को एप्पल भुगतान करेगी, जिन्होंने 21 दिसंबर 2017 से पहले आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस या आईफोन एसई खरीदा हो। 2017 में आईफोन के बहुत से उपयोगकर्ताओं ने स्मार्टफोन के स्लो होने की शिकायत की थी। ऐसा एक सॉफ्टवेयर के अपडेट करने के बाद हुआ था।
एप्पल ने जानबूझ कर किया फोन स्लो
एप्पल ने स्वीकार किया था कि उसने सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अपडेट के माध्यम से पुराने आईफोन को धीमा कर दिया था। लोगों का कहना था कि इसके जरिये एप्पल लोगों को नया आईफोन खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। हालांकि कंपनी ने बाद में स्पष्ट किया कि पुरानी लिथियम आयन बैटरी में कुछ दिक्कत के कारण ऐसा किया गया था।
यह भी पढ़ें - सस्ते iPhone का इंतजार हुआ खत्म, जानिये कब से मिलेगा
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
