एपल भारत में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले ब्रैंड में से एक है। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐपल का आईफोन हो। अगर आपका भी आईफोन खरीदने का सपना है तो आपके पास अभी बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: एपल भारत में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले ब्रैंड में से एक है। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐपल का आईफोन हो। अगर आपका भी आईफोन खरीदने का सपना है तो आपके पास अभी बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एपल आईफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 1 मार्च से 4 मार्च यानी चार दिनों के लिए एपल डेज का आयोजन किया गया है। आज से शुरू हुई ऐपल डेज़ सेल में ऐपल के चुनिंदा हैंडसेट्स पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Apple : खुल गया ऑनलाइन स्टोर, ऐसे उठाएं फायदा
इन प्रोडक्ट को कम कीमत में खरीदें
फ्लिपकार्ट पर एपल डेज सेल का आज 2 मार्च दूसरा दिन है। ग्राहक इस सेल ऐपल के प्रोडक्ट्स को काफी अच्छी डील पर घर ला सकते हैं। सेल में ऐपल आईफोन, एयरपॉड्स, ऐपल वॉच, ऐपल होमपॉड स्मार्ट स्पीकर जैसे कई प्रोडक्ट को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। चार दिनों के इस सेल में मिल रहे फायदे को जल्द उठा लें।
6 हज़ार रुपये का मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर एपल डेज सेल में से एपल के सबसे किफायती फोन आईफोन 12 मिनी को अच्छे डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में से ग्राहक ये आईफोन 63,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर ग्राहक पेमेंट करने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें इसपर 6 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। आईफोन को एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है, जिसके तहत इसपर 16,500 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
आईफोन 12 मिनी के फीचर्स भी खास
एपल आईफोन 12 मिनी के फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले फोन के डिस्प्ले के बारे में बता दें इसमें 5.4 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। आईफोन 12 Mini में ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में नैनो और ई-सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन iOS 14 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें A14 बायोनिक चिप मौजूद है। जबकि अगर कैमरे की बात करें तो कैमरे के तौर पर इस आईफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड सेंसर है। आईफोन के कैमरे में नाइट मोड, डीप फ्यूजन, स्मार्ट एचडीआर 3, 4K नाइट मोड, 4K Dollby Vision एचडीआर रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रंट 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो नाइट मोड और 4K Dollby Vision एचडीआर के सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन IP68 वॉटर-रेसिसटेंट फीचर के साथ आता है। ये आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 64जीबी, 128जीबी, और 256जीबी में आता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications