नयी दिल्ली। महंगाई के मामले में आम आदमी के लिए एक के बाद नकारात्मक खबरें आ रही है। प्याज और दालों के ऊँचे दामों के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिये और फिर नवंबर में खुदरा महंगाई दर तीन साल के ऊपरी स्तर पर पहुँच गयी। महंगाई पर एक और झटका देने वाली खबर सामने आयी। दूध की दोनों सबसे बड़ी और प्रमुख कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक साथ दूध के दाम बढ़ा दिये हैं। अमूल ने गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई सहित महाराष्ट्र में 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। वहीं मदर डेयरी ने केवल दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये हैं। मदर डेयरी ने टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध पर प्रति लीटर 3 रुपये बढ़ाये हैं। अमूल के नये दामों में अमूल गोल्ड का आधा लीटर का पैकेट 28 रुपये और अमूल ताजा का आधा लीटर का पैकेट 22 रुपये में मिलेगा।

15 दिसंबर से नय रेट लागू
आपको रविवार 15 दिसंबर यानी कल से ही महंगे रेट पर दूध मिलेगा। हालाँकि अमूल दूध का 1 लीटर का पैकेट 55 रुपये में मिलेगा। साथ ही अमूल ने अमूल शक्ति के पैकेट पर दाम नहीं बढ़ाये हैं। अमूल शक्ति 25 रुपये प्रति आधा लीटर मिलता रहेगा। मदर डेयरी के नये दामों में 1 लीटर फुल क्रीम दूध 55 रुपये और 1 लीटर टोंड दूध 45 रुपये में मिलेगा। एक दिन में 1.4 करोड़ लीटर दूध बेचने वाली अमूल ने इस मूल्य वृद्धि का कारण पशुचारे और दूसरी इनपुट लागतों की कीमतों में वृद्धि बताया है।
पशुचारे की कीमतों में 35 फीसदी बढ़ोतरी
इस साल पशुचारे की कीमतों में 35 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन सालों में अमूल ने दूध की कीमतों में 2 बार बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने कहा है कि कच्चे दूध की कीमतें, जो एक सामान्य वर्ष में सर्दियों के महीनों के दौरान कम हो जाती हैं, काफी हद तक बढ़ गई हैं। साथ ही पिछले कुछ महीनों में दूध उत्पादकों को दी जाने वाली कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 20 फीसदी अधिक हैं।
यह भी पढ़ें - एयरटेल की डाउनलोडिंग सबसे तेज, जियो और वोडाफोन को पछाड़ा
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
