नयी दिल्ली। रिसर्च फर्म टुटेला ने अगस्त-अक्टूबर अवधि के लिए अपनी मोबाइल एकसपीरियंस नवंबर 2019 रिपोर्ट जारी की है। इसमें टेलीकॉम कंपनियों की डेटा स्पीड, डाउनलोडिंग स्पीड और डेटा ट्रांसफर स्पीड के बारे में बताया गया है। टुटेला के मुताबिक मोबाइल एक्सपीरियंस रिपोर्ट मोबाइल अनुभव और उपयोग पर आधारित है, जो अगस्त-अक्टूबर 2019 की अवधि के बीच इकट्ठे किये गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की डेटा स्पीड इसके मुख्य प्रतिद्वंदियों जियो और वोडाफोन के मुकाबले सबसे तेज रही है। हर कोई अपने मोबाइल ऑपरेटर से बेहतर डेटा स्पीड चाहता है। इस मामले में अगस्त-अक्टूबर अवधि में एयरटेल ने बाजी मारी है। मगर डाउनलोडिंग के मामले में जहाँ एयरटेल ने बाजी मारी, वहीं अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन ने पहला स्थान हासिल किया। रिलायंस जियो दोनों ही मामलों में पिछड़ गयी। आइये जानते हैं कि किस की कैसी रफ्तार रही।
डाउनलोडिंग में अव्वल रही एयरटेल
टुटेला की रिपोर्ट के अनुसार 7.1 एमबी प्रति सैकंड यानी (एमबीपीएस) के साथ एयरटेल डाउनलोडिंग के मामले में पहले स्थान पर रही। वहीं 6.3 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन दूसरे और 5.5 एमबीपीएस के साथ आइडिया तीसरे पायदान पर रही। वोडाफोन औप आइडिया के आँकड़े इसलिए अलग-अलग दिये गये हैं क्योंकि अक्टूबर में ये दोनों कंपनियाँ एक नहीं हुई थी। डाउनलोडिंग के मामले में चौथे नंबर पर 4.9 एमबीपीएस के साथ जियो रही, जबकि पाँचवा स्थान सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का रहा। बीएसएनएल की डाउनलोडिंग स्पीड 2.9 एमबीपीएस रही।
अपलोडिंग में वोडाफोन रही फर्स्ट
रिपोर्ट में टुटेला ने बताया है कि स्पीड टेस्ट के परिणाम डाउनलोडिंग के लिए 2 एमबी की फाइल और अपलोडिंग के लिए 1 एमबी की फाइल की औसतन ट्रांसफर गति पर आधारित हैं। अपलोडिंग के मामले में 3.6 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन पहले, 3.3 एमबीपीएस के साथ एयरटेल दूसरे और 3.2 एमबीपीएस के साथ आइडिया तीसरे नंबर पर रही। इस मामले में 3.1 एमबीपीएस के साथ रिलायंस जियो चौथे और 1.7 एमबीपीए के साथ बीएसएनएल पांचवे नंबर पर रही। बीएसएनएल का 90 फीसदी नेटवर्क आज भी 3 जी है। ऐसे में कंपनी की स्पीड उसी हिसाब से आँकी जानी चाहिए।
4जी नेटवर्क के प्रतिशत में सबसे आगे जियो
4जी नेटवर्क के प्रतिशत के लिहाज से रिलायंस जियो 99.6 फीसदी के साथ पहले पायदान पर है। एयरटेल 86.6 फीसदी के साथ दूसरे, 71.5 फीसदी क साथ वोडाफोन तीसरे, 69.7 फीसदी के साथ आइडिया चौथे और सबसे अंत में 9.6 फीसदी के साथ बीएसएनएल पांचवे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का 13.4 फीसदी हिस्सा 3 जी था।
यह भी पढ़ें - बहुत जल्द बदलने वाले हैं ये 3 बड़े नियम, जरूरी है जानना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications