अर्थव्यवस्था के लिए एक और बुरी खबर, लगातार पांचवे महीने घटा एक्सपोर्ट

नयी दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और बुरी खबर आयी है। दिसंबर 2019 में भारत के निर्यात में लगातार पांचवे महीने गिरावट दर्ज की गयी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत का निर्यात साल दर साल आधार पर दिसंबर में 1.8 फीसदी की गिरावट के साथ 27.36 अरब डॉलर का रह गया। दिसंबर 2018 में देश का निर्यात 27.86 अरब डॉलर का रहा था। यानी दिसंबर 2018 के मुकाबले दिसंबर 2019 में भारत के निर्यात में 50 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी। बता दें कि दिसंबर में जिन चीजों की शिपमेंट घटने से निर्यात कम हुआ उनमें प्लास्टिक, रत्न और आभूषण, चमड़े के उत्पाद और केमिकल शामिल हैं। दिसंबर में मुख्य 30 में से 18 चीजों के निर्यात में गिरावट दर्ज की गयी। दिसंबर 2019 में प्लास्टिक, रत्न और आभूषण, चमड़े के उत्पाद, रसायन, कालीन, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात क्रमशः 18.14 फीसदी, 7.55 फीसदी, 5.26 फीसदी, 4.5 फीसदी, 4 फीसदी, 3.6 फीसदी, 0.57 फीसदी घटा।

import-export

आयात भी हुआ कम
निर्यात के अलावा दिसंबर में आयात में भी गिरावट दर्ज की गयी। दिसंबर 2019 में भारत का आयात दिसंबर 2018 के मुकाबले 8.83 फीसदी घट कर 38.61 अरब डॉलर पर आ गया। यह लगातार सातवां महीना रहा, जिसमें आयात में कमी देखने को मिली। आयात कम होने से व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलती है। दिसंबर में देश का व्यापार घाटा 14.49 अरब डॉलर से गिर कर 11.25 अरब डॉलर पर आ गया। दिसंबर में सोने के आयात की बात करें तो 4 फीसदी घट कर 2.46 अरब डॉलर रहा।

घटा तेल का आयात
दिसंबर में तेल का आय़ात 0.83 फीसदी घट कर 10.69 अरब डॉलर और गैर-तेल आयात 11.56 फीसदी गिर कर 27.92 अरब डॉलर रहा। वहीं चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि में देखें तो निर्यात 1.96 फीसदी गिर कर 239.29 अरब डॉलर और आयात 8.9 फीसदी लुढ़क कर 357.39 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा 148.23 अरब डॉलर से कम होकर 118.10 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़ें - मोदी सरकार को झटका : 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में होगी देरी

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+