ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन किया गया है। बता दें यह सेल 19 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन किया गया है। बता दें यह सेल 19 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट, अमेजन डिवाइसेज पर 45 फीसद तक का डिस्काउंट और स्मार्ट टीवी समेत अन्य प्रोडक्टस पर 60 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। अलग-अलग कैटेगरीज पर डिस्काउंट के अलावा कंपनी अमेजन प्राइम मेंबरशिप पर भी डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है। दूसरी ओर बता दें कि अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट पर और Xiaomi की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर भी रिपब्लिक डे सेल लाइव है। अमेजन भारत में 10 लाख लोगों को देगा रोजगार ये भी पढ़ें

ये है प्राइम मेंबरशिप के प्लान्स की डिटेल
अमेजन इंडिया, प्राइम मेंबरशिप के लिए फिलहाल दो ऑफर्स उपलब्ध करा रही है। पहला प्लान वार्षिक है जिसकी कीमत 999 रुपये है। वहीं, दूसरा प्लान मासिक है जिसकी कीमत 129 रुपये है। ये प्लान्स समय सीमा खत्म होने के बाद अपने आपकी रिन्यू हो जाते हैं। इन दो प्लान्स के अलावा फिलहाल और कोई प्लान नहीं है जो 1 महीने से ज्यादा या 1 वर्ष से कम का हो।
329 रु में तीन महीने का प्राइम मेंबरशिप
अमेजन प्राइम मेंबरशिप के मंथली प्लान का शुल्क 129 रुपये है तो इस हिसाब से तीन महीने के प्लान का शुल्क 387 रुपये हुआ। लेकिन अभी तीन महीने वाले प्लान को डिस्काउंट के बाद 329 रुपये में अमेजन इंडिया पर लिस्ट किया गया है। अगर यूजर्स तीन महीने तक लगातार मासिक प्लान लेते हैं तो उन्हें इसकी कुछ कीमत की पड़ती है। लेकिन अब अमेजन इंडिया इसे डिस्काउंटेड प्राइस में उपलब्ध करा रही है। ग्रेट इंडिया सेल के दौरान यूजर्स तीन महीने की प्राइम मेंबरशिप को 329 रुपये में ले सकते हैं। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह वन टाइम ऑफर है या फिर सेल समाप्त होने के बाद भी तीन महीने के मेंबरशिप प्लान को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
अमेजन प्राइम मेंबरशिप के फायदे जानें यहां
यह मेंबरशिप लेने से यूजर्स को अनलिमिटेड फास्ट और फ्री डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही प्राइम वीडियोज और म्यूजिक का एक्सेस भी दिया जाएगा। इसके अलावा वेबसाइट पर कोई भी सेल शुरू होने से पहले उसका एक्सक्लूसिव एक्सेस भी दिया जाएगा। 5 फीसद के अनलिमिटेड रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे। Kindle E-reader पर प्राइम ई-रीडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। टॉप डील्स और कूपन्स का एक्सक्लूसिव एक्सेस भी दिया जाएगा।
अमेजन सेल में एसबीआई कार्ड से 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट
अमेजन सेल में अगर आप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो भी आपके लिए काफी अच्छे ऑफर्स अविलेबल हैं। इस सेल के दौरान मोबाइलों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यही नहीं आपको नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर के साथ साथ और भी कई डील मिलेंगी। अमेजन पर कस्टमर्स को एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन की सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 18 जनवरी को 12 AM पर शुरू हो गई थी। कंपनी प्राइम ग्राहकों को फास्ट और फ्री डिलिवरी के साथ वीडियो, म्यूजिक जैसी सर्विसेज भी फ्री दे रही है। अमेजन इको, फायर टीवी और किंडल पर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। छोटे उद्योग अमेजन के जरिए अपना सामान बेचते हैं उन पर भी 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
