अमेजन की प्राइम डे सेल आज से शुरू हो चुकी है। ये सेल दो दिन तक चलेगी। इसमें आपको कई स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट के साथ बढ़िया ऑफर दिए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: अमेजन की प्राइम डे सेल आज से शुरू हो चुकी है। ये सेल दो दिन तक चलेगी। इसमें आपको कई स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट के साथ बढ़िया ऑफर दिए जा रहे हैं। इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है। महंगा हुआ Realme का ये 3 स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत ये भी पढ़ें 
बता दें कि यह सेल खासतौर से प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, जो 48 घंटे तक चलेगी। प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम सब्स्क्राइबर्स कई मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, हेडफोन जैसे कई अन्य प्रोडक्ट को डिस्काउंट और अच्छे ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं।

इस कार्ड से खरीद पर मिलेगा 40% तक का डिस्काउंट
इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान खरीदारी करते समय एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा दो दिवसीय सेल इवेंट में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा पाएंगे।
स्मार्टफोन्स पर मिल रहे शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट
- सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25,000 रुपए तक की छूट मिलेगी।
- एपल के iPhone 11 और iPhone 8 प्लस पर 40% तक छूट दी जाएगी।
- इसके अलावा रेडमी, सोनी, वनप्लस और वीवो के ब्रान्ड पर भी कंपनी 40 से 60 फीसदी तक की भारी छूट देगी।
- सेल में स्मार्ट डिवाइस पर 60% तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक के स्मार्टफोन पर एक्साइटिंग ऑफर्स मिल रहे हैं।
- बता दें कि अमेजन प्राइम डे के दौरान कई फोन लॉन्च के बाद पहली बार सेल के लिए उपल्बध होंगे।
- इनमें वनप्लस Nord है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है और इसकी बिक्री 6 अगस्त से होगी। इसके साथ सैमसंग Galaxy M31s के 6+128GB मॉडल को 19,499 रुपये और 8+128GB वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- इसके अलावा रेडमी नोट 9 की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होगी और इसे 6 अगस्त दोपहर 2 बजे से खरीदा जा सकता है।
- इसके साथ Honor 9A की सेल कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसे 11,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- रेडमी 9 प्राइम को सेल के दौरान 6 अगस्त सुबह 10 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।
- इसके 4+64जीबी मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 4+128जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी।
- इसके अलावा सेल में रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी।
- वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा।
टीवी ब्रांड्स पर 60% तक का डिस्काउंट
इसी तरह सोनी, टीसीएल, एलजी के स्मार्ट टीवी ब्रांड्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा। रेफ्रिजरेटर और एसी पर 40 फीसदी, गेमिंग कोंसोल्स पर 30 फीसदी और कैमरा समेत दूसरी एलेक्ट्रोनिक्स आइटम और एक्सेसरीज पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट है। डेल और एचपी जैसे लैपटॉप ब्रांड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। अमेजन अपने ब्रांड्स जैसे Alexa, Echo स्पीकर्स और Kindle प्रोडक्ट्स पर भी 50 फीसदी तक छूट देने वाला है।
छोटे और मझोले कारोबारियों ने पेश किए 1,000 प्रोडक्ट
इस सेल का अमेजन के प्राइम मेंबर्स को ही नहीं छोटे और मझोले कारोबारियों को भी बेसब्री से इंतजार था। दरअसल, इस बार प्राइम डे सेल के दौरान अमेजन छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए बड़ा बिसनेस प्लेटफार्म साबित होगा। इस प्राइम डे सेल में देश के 100 से ज्यादा छोटे और मझोले कारोबारियों ने अपने 1000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। देश के छोटे और मझोले कारोबारियों ने काफी मेहनत के साथ प्राइम डे सेल में अपने नए प्रोडक्ट्स लांच करने की तैयारी की है। इस बार हेल्थ एंड पर्सनल केयर, ब्यूटी, ग्रोसरी, और होम प्रोडक्ट्स समेत 17 कैटेगरी में 1000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स लांच किए गए हैं। कोरोना महामारी की वजह से घटते कारोबार से चिंतित छोटे कारोबारियों के लिए ये ग्रैंड इवेंट बड़ा मौका ले कर आया है। बता दें कि ये सेल 7 अगस्त की रात 12 बजे तक चलेगी।
अमेजन प्राइम मेंबर्स खरीद सकते ये खास प्रोडक्ट्स भी
अमेजन प्राइम मेंबर्स लोकल शॉप, लॉन्चपैड, सहेली और कारीगर प्रोग्राम के जरिये कारोबार करने वाले अमेजन सेलर्स के यूनीक प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। मेंबर्स के पास छोटे और मझोले कारोबारियों के 150 प्राइम प्रोडक्ट की खरीदारी करने का मौका भी होगा। इसमें खादी के ब्यूटी प्रोडक्ट, हार्वेस्ट बोल के बेहतरीन ग्लूटन-फ़्री प्रोडक्ट, Orka के हाई बैक चेयर, Kapiva के इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले आयुर्वेदिक जूस, Osaka के सहायक उपकरण शामिल होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications