ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन शॉपिंग के साथ ही ऑनलाइन वाहनों का बीमा कराने की सुविधा दे रहा है। तो अगर आप के वाहन का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है और आप इसे घर बैठे ही करा लेना चाहते हैं तो अमेजन यह मौका आ
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन शॉपिंग के साथ ही ऑनलाइन वाहनों का बीमा कराने की सुविधा दे रहा है। तो अगर आप के वाहन का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है और आप इसे घर बैठे ही करा लेना चाहते हैं तो अमेजन यह मौका आप को घर बैठा दे रहा है। दरअसल अमेजन पे ने गुरुवार को इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखा है। खुशखबरी : 1 अगस्त से सस्ता होगा Car और Bike खरीदना, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

बता दें कि कंपनी ने एको जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के साथ मिलकर दोपहिया और चार पहियों वाले वाहनों के लिए बीमा पॉलिसी को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि अब व्यक्ति दो मिनट से कम समय में बिना किसी कागजी कार्रवाई के इंश्योरेंस खरीद सकता है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त बेनेफिट्स मिलेंगे जिसमें एडिशनल डिस्काउंट भी शामिल हैं।
इंश्योरेंस के साथ मिलेगी ये खास सुविधाएं
मालूम हो कि कंपनी ने बताया कि अमेजन पे ने एको के साथ समझौता करके बीमा खरीदने के अनुभव को आसान बना दिया है जिसमें व्यक्ति को साधारण और आसान तरीके से बीमा खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ बिना किसी कागजी कार्रवाई के रुकावट के बिना क्लेम, एक घंटे का पिक-अप, 3 दिन की एश्योर्ड क्लेम सर्विस और 1 साल की रिपेयर वारंटी जैसी सेवाएं चुनिंदा शहरों में दी जा रही हैं। इसके अलावा लो वैल्यू क्लेम के लिए इंस्टैंट कैश सेटलमेंट का ऑप्शन भी बीमाधारकों के लिए इसे फायदेमंद बनाता है। इस बात की भी जानकारी दें कि अमेजन वेबसाइट पर दिए गए नियम और शर्तों के मुताबिक, यह कुछ महत्वपूर्ण चीजें हैं जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
जानिए क्या है नियम और शर्तों
- अमेजन द्वारा मांगी गई कोई भी बीमा पॉलिसी को बीमाकर्ता जारी करेगा। वह रिस्क को अंडरराइट या किसी भी समय पर बीमाकर्ता के तौर पर काम नहीं करते हैं। रिस्क को केवल बीमाकर्ता ही अंडरराइट ही करता है।
- वेबसाइट के मुताबिक, व्यक्ति बीमाकर्ता की बीमा पॉलिसी अपने खुद के विवेक और पूरी तरह स्वैच्छिक आधार पर खरीद सकता है।
- बीमा का कॉन्ट्रैक्ट इंश्योरेंस कंपनी और व्यक्ति के बीच होगा जिसमें अमेजन शामिल नहीं है।
- बीमा क्लेम या पॉलिसी सर्विसिंग के मामले में आपको बीमाकर्ता को तुरंत नोटिफाई करना होगा और सभी औपचारिकता और डॉक्यूमेंटेशन के प्रावधान को पूरा करने के संबंध में किसी मदद या जरूरत के लिए बीमाकर्ता को संपर्क करना होगा।
जानिए आप कैसे खरीद सकते इंश्योरेंस
बता दें कि व्यक्ति ऑटो इंश्योरेंस को अमेजन पे के पेज से या सर्च कर सकता है। अपनी कार और बाइक का इंश्योरेंस बेसिक डिटेल्स देकर कुछ आसान स्टेप्स में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा वे ऐ़ड-ऑन जैसे इंजन प्रोटेक्शन जैसे चुन सकते हैं। भुगतान अमेजन पे बैलेंस, यूपीआई या किसी कार्ड का इस्तेमाल करके किया जा सकता है और पॉलिसी 2 मिनट से कम समय में ईमेल इनबॉक्स में होगी।
अमेजन पे पर अधिक सेवाओं की मांग बढ़ी
अमेजन पे के भारतीय परिचालन के निदेशक और वित्तीय सेवा के प्रमुख विकास बंसल ने कहा, हम अमेजन पे को अपने ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद, सुविधाजनक और भुगतान पर लाभ देने वाली सेवा के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। अमेजन पे पर अधिक सेवाओं की मांग बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए हम वाहन बीमा उत्पाद की पेशकश कर रहे हैं। यह सस्ता, सुविधाजनक और आसान दावा निपटान प्रक्रिया उपलब्ध कराने वाला है। वहीं एको जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण दुआ ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से हमने अपने बीमा को अधिक वहनीय, लेने में आसान और अधिक लोगों तक पहुंच वाला बनाया है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बीमा की खरीद से दावा निपटान तक बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
