Alok Industries will raise money from Reliance: आलोक इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने अपनी मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को गैर-परिवर्तनीय प्रतिदेय वरीयता शेयर (एनसीआरपीएस) जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी रिलायंस से 3,300 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस खबर से आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर में आज 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई।
आलोक इंडस्ट्रीज ने कहा कि एनसीआरपीएस में संचयी आधार पर प्रति वर्ष 9 प्रतिशत का लाभांश देय होगा। इसके अलावा यह "आवंटन की तारीख से 20 साल के अंदर इसे कभी भी समय सममूल्य पर भुनाया जा सकेगा"।

आलोक इंडस्ट्रीज कपड़ों के उत्पाद की कंपनी है। इसके अलावा कंपनी मरम्मत और पैकिंग गतिविधियों में भी शामिल है। कंपनी चमड़ा के साथ साथ अन्य परिधान भी बनाती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एआरसी ने कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत साल 2019 में आलोक इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था।
कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों में परिचालन राजस्व पिछले वर्ष से 19.99 प्रतिशत कम होकर 1,359.02 करोड़ रुपये रह गया था। इस तिमाही में इसका घाटा पिछले साल के 191.5 करोड़ रुपये से कम होकर 174.83 रुपये के स्तर पर आ गया है। हालांकि, इसका EBITDA 19.22 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 46.18 करोड़ रुपये हो गया है।
आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर आज 19.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 1.15 रुपये यानी 6.23 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। कंपनी के शेयर का आज न्यूनतम स्तर 18.15 रुपये और अधिकतम स्तर 19.90 रुपये का रहा है। वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का न्यूनतम स्तर 10.10 रुपये और अधिकतम स्तर 22.40 रुपये का रहा है।
आलोक इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप आज शेयर बाजार बंद होने के बाद 9,731 करोड़ रुपये थी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये की है। जहां तक रिटर्न की बात है तो यह इस प्रकार रहा है।
- आलोक इंडस्ट्रीज का 1 माह का रिटर्न 4.81 प्रतिशत रहा है
- आलोक इंडस्ट्रीज का 3 माह का रिटर्न 28.95 प्रतिशत रहा है
- आलोक इंडस्ट्रीज का 1 साल का रिटर्न 22.12 प्रतिशत रहा है
यह भी पढ़ें: Top Diwali Picks: Ril से लेकर SBI तक ये 10 शेयर कराएंगे कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
