Top 10 Diwali Picks: दिवाली निवेश का त्योहार भी माना जाता है। दिवाली के दिन खास मुहूर्त ट्रेडिंग भी होती है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यहां पर टॉप 10 शेयर के बारे में बताया जा रहा है। दिवाली पर इन टॉप 10 शेयर में निवेश करके अच्छी कमाई का मौका पाया जा सकता है।
इन शेयरों की लिस्ट ब्रोकरेज कंपनी जेएम फाइनेंशियल ने जारी की है। इस लिस्ट में विभिन्न सेक्टर के टॉप 10 शेयरों को चुना गया है। अगर इन शेयरों में निवेश किया जाता है तो आगे चलकर 15 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक का मुनाफा कमाया जा सकता है।

जेएम फाइनेंशियल ने जिन शेयरों की लिस्ट जारी की है, उनके नाम हैं
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- भारतीय स्टेट बैंक
- टाइटन कंपनी
- सन फार्मा
- अशोक लीलैंड
- कोफोर्ज
- एसजेवीएन
- सैफायर फूड्स इंडिया
- गो फैशन इंडिया
- स्टाइलम इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्राइस टारगेट 2,700 रुपये
जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुद्ध कर्ज संबंधी चिंताएं खत्म हो गई हैं। यही कारण है कि आरआईएल अगले 3-5 वर्षों तक 14-15% ईपीएस सीएजीआर की दर से आगे बढ़ सकता है। कंपनी का शुद्ध कर्ज और ईबीआईटीडीए का अनुपात 1x (मार्च 23 में 0.8x) से नीचे रह सकता है। ऐसे में रिलायंस में निवेश का मौका बनता है।
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई का प्राइस टारगेट 665 रुपये
एसबीआई खुदरा और एसएमई सेक्टर पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत बना रहा है। घरेलू कर्ज वृद्धि थोड़ी धीमी हो गई है, और बैंक इस दौरान विदेशी में कर्ज देने में अपना ध्यान बढ़ा रहा है। जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के अनुासर FY24 के लिए 12 से लेकर 14 प्रतिशत कर्ज बांटने में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में इस शेयर में निवेश का मौका बनता है।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी का प्राइस टारगेट 3,650 रुपये
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन कंपनी अपने नेटवर्क को आक्रामक रूप से बढ़ाने और नियामकीय अनुकूल परिस्थितियों के साथ आभूषण व्यवसाय में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद लगा रही है। दिवाली उत्सव और शुभ विवाह सीजन से पहले, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष 24 की आगामी दूसरी छमाही में कंपनी मजबूत आय दिखा सकती है। टाइटन की विवाह आभूषण खंड में बड़ी बाजार हिस्सेदारी है। वहीं उच्च मूल्य वाले हीरे के आभूषण क्षेत्र में मजबूत वृद्धि दर्ज हो रही है। ऐसे में यह कंपनी निवेश लायक मानी जा सकती है।
सन फार्मास्यूटिकल्स का प्राइस टारगेट 1,300 रुपये
सन फार्मास्यूटिकल्स इलुम्या और विनलेवी की दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। विनलेवी ने टॉप 10 ब्रांडेड दवाओं में 26% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके अलावा, जेएम फाइनेंशियल के कहा है कि हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 में एसयूएनपी का वैश्विक विशेष व्यवसाय 1 बिलियन डॉलर का स्तर छू लेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि CY23 में Deuruxolitinib की फाइलिंग के बारे में काफी उम्मीदें हैं। वहीं कंपनी रिसर्च खर्च 1Q में बढ़कर 36% हो गया है। कुल मिलाकर आरएंडडी खर्च बढ़ने की उम्मीद है। इसका फायदा कंपनी को मिलेगा। ऐसे में यह शेयर निवेश लायक बन गया है।
अशोक लीलैंड का प्राइस टारगेट 200 रुपये
अशोक लीलैंड अर्थव्यवस्था में तेजी के कारण घरेलू कमर्शियल वाहन (सीवी) में सबसे ज्यादा फायदा उठा सकता है। मैनेजमेंट ने संकेत दिया कि आगे चलकर मांग में सुधार की उम्मीद है और सरकार के नेतृत्व में एमएचसीवी मांग अच्छी रहेगी। सरकार का इन्फ्रा खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कंपनी को लगातार फायदा मिलता रहेगा। कंपनी डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार करने पर भी जोर दे रही है। यही कारण है कि यह शेयर निवेश लायक बन जाता है।
कोफोर्ज का प्राइस टारगेट 5,920 रुपये
कोफोर्ज की तीसरी तिमाही कमजोरी रही है, लेकिन चौथी तिमाही में तेज तरक्की की संभावना है। जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि हम कोफोर्ज की कमाई की उम्मीद (FY23-26E पर 24% EPS CAGR) रखते हैं। जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि आगे स्थितियां सुधरेंगी और कंपनी इसका फायदा उठा पाएगी। ऐसे में यह निवेशलायक कंपनी बनती है।
एसजेवीएन का प्राइस टारगेट 80 रुपये
एसजेवीएन तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही है। कंपनी नवीकरणीय प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए सालाना 1.0 से 1.5 गीगावॉट क्षमता जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। एसजेवीएन ने मार्च में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड पंजीकृत कराई है। मार्च 22 में कंपनी का नवीकरणीय पोर्टफोलियो 3.74 मेगावॉट का था। पनबिजली परिसंपत्तियों (स्थापित और आने वाली) के एक स्थिर पोर्टफोलियो के साथ, एसजेवीएन ने 2040 तक 19 मेगावॉट सौर क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य लेकर चल रही है। इन लक्ष्य के चलते कंपनी निवेश लायक बन जाती है।
सफायर फूड्स इंडिया का प्राइस टारगेट 1,560 रुपये
केएफसी का प्रदर्शन पीएच की तुलना में अपेक्षाकृत लचीला रहा है। दो फ्रेंचाइजी के बीच, सफायर का निष्पादन काफी अच्छा रहा है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार एसएसएसजी के दूसरी तिमाही में सुधार देखने की संभावना है। इसके अलावा, चिकन सेगमेंट में केएफसी की ब्रांड इक्विटी बेहद मजबूत है और इसकी विशिष्ट चिकन पेशकश इसे प्रतिस्पर्धा में बढ़त प्रदान करती है। यह सब देख कर कंपनी में निवेश किया जा सकता है।
गो फैशन इंडिया का प्राइस टारगेट 1,540 रुपये
गो फैशन इंडिया स्टोर विस्तार में तेजी ला रही है। वित्त वर्ष 2014 के गाइड लाइन के अनुसार कंपनी अपने स्टोर के विस्तार का लाक्ष्य पा सकती है। कंपनी ने 1Q में 25 स्टोर जोड़े हैं और उम्मीद है 2QFY24 में 28 से लेकर 30 स्टोर खुल सकते हैं। कंपनी का आग हर साल 120 स्टोर खोलने का लक्ष्य है। नए स्टोर आकार में बड़े (लगभग 450 वर्गफुट से ज्यादा के) हैं। इन सब को देखते हुए इस शेयर में निवेश किया जा सकता है।
स्टाइलम इंडस्ट्रीज का प्राइस 2,070 रुपये
स्टाइलम घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रही है। जेएम ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह ट्रेड जारी रहेगा। पिछले पांच वर्षों (FY18-23) में, इसने क्रमशः 23/26/37 प्रतिशत का मजबूत राजस्व/EBITDA/PAT CAGR दर्ज किया है। जेएम ने कहा है कि हमारा मानना है कि कंपनी के पास अपनी भौगोलिक पहुंच का विस्तार करने और मौजूदा घरेलू और निर्यात बाजारों में अपनी बाजार पैठ को गहरा करने की पर्याप्त गुंजाइश है, जिससे अच्छी राजस्व वृद्धि की उम्मीद दिखती है। ऐसे में कंपनी निवेश लायक है।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज कंपनी की तरफ से जारी शेयरों के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications