नयी दिल्ली। रविवार 1 दिसंबर को वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो के साथ ही भारती एयरटेल ने भी अपने मोबाइल रिचार्ज और डेटा शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए एआरपीयू यानी एक ग्राहक से होने वाली औसत आय बहुत जरूरी होती है। इसी को बढ़ाने के लिए टेलीकॉम कंपनियाँ अपने चार्जेस में इजाफा करती हैं। आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने चार्जेस में 42% की वृद्धि की है। एयरटेल के नये प्लान रेट 3 दिसंबर से लागू होंगे। एयरटेल के मुताबिक सभी प्लान में 50 पैसे से लेकर 2.85 रुपये प्रति दिन की बढ़ोतरी होगी। हालाँकि एयरटेल ने नये प्लानों के साथ बेहतर डेटा और कॉलिंग फायदे देने का वादा किया है। एयरटेल के नये प्लानों के अनुसार आपको एयरटेल थैंक्स प्लेटफॉर्म के तहत भी लाभ मिलेगा, जिससे आप एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, डिवाइस प्रोटेक्शन, एंटी-वायरस प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। तो आइये जानते हैं एयरटेल का कौन सा प्लान कितना महंगा हुआ है।
कौन सा है एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है, जिस पर कोई टैरिफ नहीं बढ़ाया गया है। इस प्लान में दो दिनों के लिए 150 एमबी डेटा, 100 एसएमएस और असीमित कॉलिंग मिलती है। वहीं एयरटेल का 35 रुपये वाला प्लान अब 49 रुपये में मिलेगा। हालाँकि पहले 26.66 रुपये के टॉकटाइम के मुकाबले अब इसमें 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसमें 100 एमबी डेटा मिलता रहेगा। कंपनी के 65 रुपये वाले प्लान के लिए आपको 79 रुपये देने होंगे। साथ ही इसमें एक घाटा आपको यह होगा कि पहले के 130 रुपये के टॉकटाइम के मुकाबले अब इसमें सिर्फ 63.95 रुपये का ही टॉकटाइम मिलेगा। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ इस प्लान में 200 एमबी डेटा ही मिलता रहेगा।
एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का आनंद
अनलिमिटेड वाले प्लान में एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 129 रुपये का था, मगर अब यह 148 रुपये का हो गया है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक और हेलो ट्यूंस का एक्सेस भी आपको मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल ने अपने 169 रुपये और 199 रुपये वाले दोनों प्लान को खत्म करके 248 रुपये वाला नया प्रीपैड प्लान पेश किया है, जिसमें एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, हेलो ट्यूंस और एंटी वायरस से सुरक्षा के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिनों की होगी। वहीं 249 रुपये वाले एयरटेल प्लान के लिए अब आपको 298 रुपये चुकाने होंगे। इस पैक में पहले की तरह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एयरटेल थैंक्स बेनेफिट, अनिलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।
84 और 365 दिन वाले प्लान भी हुए महंगे
एयरटेल के 448 रुपये वाला प्लान अब 598 रुपये में मिलेगा, जिसमें पहले के 82 दिन के बजाय अब 84 दिन की वैलिडिटी होगी। इसमें आपको असीमित कॉलिंग, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं 499 रुपये वाला प्लान अब 698 रुपये का हो गया है, जिसमें 84 दिनों के लिए असीमित कॉलिंग के अलावा रोजाना 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा उपलब्ध है। एयरटेव ने अपना 998 रुपये वाला प्लान खत्म करके 1,498 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें 365 दिनों के लिए 24 जीबी डेटा, असीमित कॉलिंग और 3600 एसएमएस मिलेंगे। इस पैक में एयरटेल थैंक्स बेनेफिट शामिल हैं। सबसे महंगा प्लान 2398 रुपये का है, जो पहले 1699 रुपये में मिलता था। इसमें आपको 365 दिनों तक रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
यह भी पढें - पर्सनल लोन : लेने के पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास



Click it and Unblock the Notifications