हाल ही में रिलायंस जियो अपने प्लान में फ्री डेटा का ऑफर लेकर आई थी। अब एयरटेल के स्पेशल प्लान में चुनिंदा ग्राहकों के लिए फ्री डेटा का ऑफर दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: हाल ही में रिलायंस जियो अपने प्लान में फ्री डेटा का ऑफर लेकर आई थी। अब एयरटेल के स्पेशल प्लान में चुनिंदा ग्राहकों के लिए फ्री डेटा का ऑफर दिया जा रहा है। एयरटेल अपने चुनिंदा ग्राहकों को 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा मुफ्त ऑफर कर रही है। यह मुफ्त डेटा के एक स्पेशल प्लान के रिचार्ज करने पर दिया जा रहा है। Airtel दे रहा Free में 6GB डाटा, जानें लेने का तरीका ये भी पढ़ें

इस प्लान में यूजर्स को अतिरिक्त डेटा मिल रहा है। यह एक्स्ट्रा मुफ्त डेटा सभी यूजर्स के लिए नहीं है, बल्कि एयरटेल के चुनिंदा यूजर्स को एक टेक्स्ट मेसेज भेजकर यह डेटा दिया जा रहा है। यह अतिरिक्त डेटा 3 दिनों के लिए ऑफर किया जा रहा है। हाल ही में रिलायंस जियो ने भी अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए ऐसा ही ऑफर दिया था, जब चुनिंदा जियो यूजर्स को 2 जीबी मुफ्त डेटा मिला था।
ट्रायल बेसिस पर दिया जा रहा है डेटा
बता दें कि इस प्लान की जानकारी सबसे पहले ओनली टेक के फोरम मेंबर डीजे रॉय ने एयरटेल के मुफ्त डेटा से जुड़ी जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया। एयरटेल सब्सक्राइबर ने अपने प्रीपेड अकाउंट को 48 रुपये वाले डेटा पैक से रीचार्ज किया और कुल 4 जीबी डेटा मिला। बता दें कि इस डेटा पैक में कंपनी 3 जीबी डेटा ऑफर करती है और एयरटेल 1 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है। टेलिकॉम कंपनी ने रॉय को एक मेसेज भेजकर उनके अकाउंट में 1 जीबी डेटा मुफ्त ऐड किए जाने की जानकारी दी। वहीं एयरटेल ने यूजर को बताया कि इस 1 जीबी फ्री डेटा की वैलिडिटी 3 दिन है और इसे ट्रायल बेसिस पर रोल आउट किया जा रहा है।
49 रु के स्मार्ट रिचार्ज पैक में भी 1 जीबी डेटा
इसके अलावा, 49 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पैक में भी एयरटेल ट्रायल के तौर पर 1 जीबी फ्री डेटा दे रही है। 49 रुपये वाले पैक में कंपनी 100एमबी डेटा ऑफर करती है और इसमें 38.52 रुपये टॉकटाइम मिलता है। कंपनी ने ग्राहक को 1 जीबी मुफ्त डेटा की जानकारी मेसेज भेजकर दी और 3 दिन की वैलिडिटी के साथ यह डेटा क्रेडिट किया गया।
सभी यूजर्स को नहीं मिल सकता फ्री डेटा
यह फ्री डेटा यूजर्स को रैंडमली रोल आउट किया जा रहा है। और नए प्लान्स के रिचार्ज पर सभी यूजर्स को हो सकता है कि 1 जीबी मुफ्त डेटा ना मिले। ऐसा लगता है कि एयरटेल कम दाम वाले प्लान के लिए अतिरिक्त फायदे दे रही है। बता दें कि एयरटेल का फ्री डेटा क्रेडिट प्रोग्राम काफी हद तक जियो के 2 जीबी मुफ्त डेटा ऑफर जैसा ही है। जियो के चुनिंदा ग्राहकों को हर दिन के हिसाब से 2 जीबी डेटा मिलने की खबरें आईं थीं।
जियो यूजर्स को भी मिल रहा है फ्री डेटा
इससे पहले जियो फाइबर के चुनिंदा ग्राहकों को कंपनी की ओर से दो दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा मिल रहा था। इस दौरान ग्राहक का मौजूदा प्लान होल्ड पर चला जाता है। ये नया प्लान लाइव हो जाता है। प्लान लाइव होने के बाद दो दिन तक ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। हालांकि ये फ्री डेटा और वॉयस कॉल की सुविधा उन यूजर्स को दी गई जो जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से परेशान हुए थे। इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को अक्सर रीचार्ज पर 2 जीबी फ्री डेटा देती है। ये बेनिफिट आमतौर पर चार दिनों के लिए मिलता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications