भारत में कई टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ओर से डेली डेटा प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग कीमत वाले प्लान्स से रिचार्ज करवा सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत में कई टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ओर से डेली डेटा प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग कीमत वाले प्लान्स से रिचार्ज करवा सकते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन की ओर से अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। आज हम आपको एयरटेल के खास आफॅर के बारे में बताने जा रहे है।Airtel का जबरदस्त ऑफर, iPhone खरीदारी पर पाए बंपर छूट ये भी पढ़ें

एयरटेल अपने यूजर्स को फ्री में 6जीबी तक डेटा दे रहा है। बता दें कि एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया 'फ्री डेटा कूपन्स' ऑफर लॉन्च किया है। 6जीबी तक फ्री डेटा देने वाले इस ऑफर का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो कि एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए 219 या इससे ऊपर के अनलिमिटेड प्लान्स रिचार्ज कराएंगे। बता दें कि कंपनी का कहना है कि यह ऑफर केवल कुछ प्री-सेलेक्टेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स को उनके रिचार्ज नंबर पर ऑफर जीतने की जानकारी एसएमएस के जरिए मिलेगी। यूजर्स को ऑफर के तहत बेनेफिट्स पाने के लिए उसी दिन रिचार्ज कराना होगा।
इन रिचार्ज प्लान्स पर मिलेगी कूपन
इस ऑफर के तहत एयरटेल यूजर्स को 6 जीबी तक कॉम्प्लीमेंट्री डेटा मिलेगा। यूजर्स को डेटा कूपन्स के जरिए यह डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 84 दिन तक होगी। एयरटेल का कहना है कि यूजर्स माई एयरटेल ऐप में डेडिकेटेड माई कूपन्स सेक्शन पर जाकर कूपन्स क्लेम कर सकते हैं। एयरटेल का कहना है कि 219 रुपये, 249, 279, 298, 349 या 398 रुपये वाले प्लान रिचार्ज कराने पर 1जीबी डेटा के 2 कूपन मिलेंगे। यानी, इन पैक में 2जीबी फ्री डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी।
एयरटेल के इन प्रीपेड रिचार्ज पर 6जीबी डेटा
वहीं, 399 रुपये, 449 और 558 रुपये के प्लान रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 1जीबी डेटा के चार कूपन मिलेंगे, इसकी वैलिडिटी 56 दिन की होगी। इसी तरह 598 और 698 रुपये के प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 1जीबी डेटा के 6 कूपन्स मिलेंगे। यानी, इन प्लान में फ्री में 6जीबी डेटा मिलेगा, इसकी वैलिडिटी 84 दिन की होगी। एयरटेल ने अपने टर्म्स एंड कंडीशन पेज में कहा है, 'हर दिन ऑफर जीतने वाले विनर्स की संख्या की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन कॉन्टेस्ट के दौरान एक यूजर एक बार भी विजेता घोषित किया जा सकता है।
ये है एयरटेल के 300 रु से कम के अन्य प्लान
एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान
रोज 1 जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग मिलती है। प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है।
एयरटेल का 249 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें रोज 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स भारत भर में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री कर सकते हैं।
एयरटेल का 298 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह प्लान रोज 2 जीबी डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान रोज 100 एसएमएस भी ऑफर करता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications