टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर आती है। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर आती है। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए अकसर नए-नए ऑफर करती है। बता दें कि इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एयरटेल यूजर्स को नया आईफोन खरीदने पर छूट दी जा रही है। यह ऑफर आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर खरीदने पर दिया जा रहा है जिसका फायदा एयरटेल के पोस्टपेड यूजर उठा सकते हैं।
जानिए क्या है एयरटेल का ऑफर
बता दें कि एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक इस ऑफर का लाभ 15 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त 2020 तक चलेगा। ऑफर के तहत आईफोन 11 खरीदने पर 3400 रुपए और आईफोन एक्सआर खरीदने पर 3600 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर का फायदा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स जैसे Chroma और Apple Unicorn stores पर उठाया जा सकता है।
ऐसे प्राप्त करें डिस्काउंट
- डिस्काउंट ऑफर के लिए एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप का इस्तेमाल करना होगा, जहां से उन्हें कूपन मिलेगा।
- कूपन मिलने के बाद उन्हें Claim Now पर क्लिक करना होगा। ऑफर का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को ऐपल के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर करना होगा और Proceed पर क्लिक करना होगा।
- अब यूजर्स को आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा।
- यह ऑफर कोड non-transferable होगा, यानी आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ नया आईफोन खरीदने के लिए साझा नहीं कर सकते।
- बता दें कि अगर फोन खरीदते समय आपका एयरटेल पोस्टपेड नंबर एक्टिवेट नहीं है तो कूपन कोड काम नहीं करेगा।
आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये
आपको बता दें कि आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।
आईफोन एक्सआर
वहीं आईफोन एक्सआर खरीदने का सोच रहे है तो इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications