नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियाँ ग्राहकों को एक के बाद एक झटके दे रही हैं। तीनों प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने जब से अपने प्लान महंगे किये हैं, उसके बाद से कंपनियों ने अपने प्लानों में भी कई बदलाव किये हैं। नया बदलाव एयरटेल ने किया है, जिससे इसके ग्राहकों को एक और झटका लगेगा। एयरटेल ने अपने 558 रुपये वाले प्लान में संशोधन किया है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी में 26 दिनों की कटौती की है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिन थी, जो अब घटा कर 56 दिन कर दी गयी है। इस प्लान के बाकी सारे बेनेफिट पहले जैसे ही रहेंगे। अपडेट किया गया एयरटेल का 558 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक सभी सर्किलों में उपलब्ध है। उपयोगकर्ता एयरटेल थैंक्स ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस पैक से रिचार्ज कर सकते हैं। एयरटेल ने दिसंबर के पहले हफ्ते में अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे किये थे।
क्या हैं 558 रुपये के प्लान में बेनेफिट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल के 558 रुपये के प्लान में 3 जीबी डेटा रोज मिलता है। साथ ही इस प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के अन्य बेनेफिट में विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और एयरटेल प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसमें Zee5, HOOQ, 370+ लाइव टीवी चैनल और 10,000 से अधिक फिल्में मिलेंगी। इस पैक में FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और शॉ एकेडमी पर मुफ्त चार सप्ताह का कोर्स भी उपलब्ध होगा।
जियो ने बंद की ये सेवा
उधर रिलायंस जियो ने भी अपने ग्राहकों को एक झटका दिया है। जियो ने अपनी टैरिफ प्रोटेक्शन सर्विस रोक दी है, जो जियो की वेबसाइट पर कुछ दिन पहले देखी गयी थी। जियो की टैरिफ प्रोटेक्शन सर्विस की मदद से इसके प्रीपेड उपभोक्ता कंपनी के पुराने और सस्ते प्लान से रिचार्ज करवा सकते थे। इस फैसिलिटी से जियो कस्टमर्स कंपनी के नये और महंगे प्लान से फिलहाल से बच सकते थे। अब यह सेवा अब उपलब्ध नहीं है, यानी जियो के सभी प्रीपेड उपयोगकर्ता को अब इसके नए प्रीपेड प्लान से ही रिचार्ज करना होगा।
एयरटेल और जियो ने शुरू की नयी सेवा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल और जियो ने एक तकनीकी सेवा शुरू की है, जिसके जरिये आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे। इस तकनीक का नाम है वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है, जिसके बाद आप नेटवर्क न होने या खराब नेटवर्क होने की स्थिति में कॉल कर सकेंगे। जियो और एयरटेल यह सेवा शुरू कर चुकी हैं और इसका विस्तार कर रही हैं। फिलहाल ये सर्विस कुछ ही सर्किलों और कुछ ही मोबाइलों पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : अब नहीं कर पायेंगे पुराने प्लान से रिचार्ज
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
