नयी दिल्ली। अब रिलायंस जियो के ग्राहक इसके पुराने प्लान से रिचार्ज नहीं करवा सकेंगे। दरअसल कंपनी ने अपनी टैरिफ प्रोटेक्शन सर्विस रोक दी है, जो जियो की वेबसाइट पर कुछ दिन पहले देखी गयी थी। जियो की टैरिफ प्रोटेक्शन सर्विस की मदद से प्रीपेड उपभोक्ता कंपनी के पुराने और सस्ते प्लान से रिचार्ज करवा सकते थे। इस फैसिलिटी से जियो कस्टमर्स कंपनी के नये और महंगे प्लान से फिलहाल से बच सकते थे। हालाँकि यह सेवा अब उपलब्ध नहीं है, जिसका मतलब है कि सभी प्रीपेड उपयोगकर्ता को अब नए लॉन्च किए गए प्रीपेड प्लान को रिचार्ज करना होगा। आपको पता होगा कि एयरटेल और वोडाफोन के साथ-साथ जियो ने भी अपने प्रीपेड प्लानों की कीमतों में 40 फीसदी तक का इजाफा किया है। साथ ही जियो अपने ग्राहकों को ऑफ-नेटवर्क यानी जियो के अलावा दूसरे नेटवर्कों पर असीमित मुफ्त कॉलिंग के बजाय हर प्लान में सीमित मुफ्त मिनट दे रही है। हालांकि जियो से जियो पर असीमित कॉलिंग मिलेगी।
ऐसे होता था पुराने प्लान से रिचार्ज
अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और पुराने सस्ते प्लान रिचार्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले जरूरी था कि आपके जियो नंबर पर पहले से कोई प्लान एक्टिव न हो। इस स्थिति में आपको रिलायंस जियो की वेबसाइट या आधिकारिक सेल्फ-केयर एप्लिकेशन पर जाना था और जहाँ आप लॉग इन करके रिचार्ज करने के लिए पुराने प्लान देख सकते थे। इससे साफ था कि जियो अपने ग्राहकों को पुराने सस्ते प्लान रिचार्ज करने का एक और मौका दे रही थी। हालांकि यदि आपने नये महंगे प्लान से रिचार्ज करवा लिया तो आप पुराने प्लान से रिचार्ज नहीं कर सकते थे।
यह था पुराना प्लान रिचार्ज करने का प्रोसेस
जियो ग्राहकों को मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद सेटिंग्स सेक्शन में नेविगेट करना था, जिसके बाद सेटिंग सेक्शन पर जाना था। यहाँ पर उन्हें "टैरिफ प्रोटेक्शन" बटन पर टैप करना था जहाँ उन्हें पुरानी योजनाएँ दिखती। आपको बता दें कि जियो के अलावा वोडाफोन और एयरटेल ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे किये हैं। हालाँकि जियो ने दावा किया था कि उसके प्लान एयरटेल और वोडाफोन के मुकाबले सस्ते हैं। मगर जियो अन्य नेटवर्कों पर असीमित कॉलिंग के बजाय सीमित मुफ्त मिनट दे रही है, जिसके ऊपर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा।
जियो का नया हैप्पी न्यू ईयर प्लान
नया साल आने से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक साल वाला नया 2020 हैप्पी न्यू ईयर प्लान पेश किया है। प्लान के तहत आपको 2020 रुपये का रिचार्ज करवाने पर एक साल के लिए अनलिमिटेड सेवाएँ मिलेंगी। ये प्लान स्मार्टफोन और जियो फोन दोनों के लिए है। इसमें उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा, एक साल तक रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएमस मिलेंगे। सभी जियो ऐप का मुफ्त इस्तेमाल भी आप कर सकेंगे। इसकी वैलिडिटी 365 दिन तक रहेगी।
यह भी पढ़ें - अच्छी खबर : एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अब 24 घंटे करें एनईएफटी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
