नयी दिल्ली। दिसंबर के पहले हफ्ते में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने लगभग एक साथ अपने प्रीपेड प्लान महंगे किये थे। इसके बाद भी ये तीनों कंपनियाँ अपने ग्राहकों को कई झटके दे चुकी हैं। अब एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान महंगा कर दिया है। आपको पता होगा कि एयरटेल का नंबर एक्टिव रखने के लिए आपको हर महीने कम से कम 23 रुपये का रिचार्ज करवाना जरूरी था। मगर अब एयरटेल ने हर महीने 23 रुपये से बढ़ा कर 45 रुपये का रिचार्ज करवाना जरूरी कर दिया है। अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं और अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं तो आपको हर महीने कम से कम 45 रुपये का रिचार्ज करवाना ही होगा। वरना आपके नंबर पर इनकमिंग कॉल भी आनी बंद हो जायेगी। यह एक ऐसा कदम है जो दर्शाता है कि एयरटेल आमदनी में सुधार लाने और बैलेंस शीट की हाल बेहतर करने के लिए टैरिफ बढ़ाने से नहीं कतरा रही है। कंपनी का नया नियम आज से ही लागू है।
28 दिनों के लिए 45 रुपये का रिचार्ज जरूरी
एयरटेल के नये कदम से इसके ग्राहकों को हर 28 दिन के लिए 45 रुपये का कम से कम से रिचार्ज करवाना होगा। अभी तक 23 रुपये का रिचार्ज जरूरी थी। अब आपको 22 रुपये का अतिरिक्त कम से कम रिचार्ज करवाना होगा। आपको बता दें कि ये समस्या उन के लिए बड़ी है जो एयरटेल के साथ कोई दूसरा नंबर पर भी रिचार्ज करवाते हैं। ऐसे ग्राहक एयरटेल के अलावा दूसरी सिम पर रिचार्ज करवाने में संकोच करेंगे। क्योंकि उन्हें नंबर चालू रखने के लिए एयरटेल भी कम से कम 45 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा। ऐसा न करने पर सभी सेवाएं रोक दी जायेंगी।
वोडाफोन पर 23 रुपये का रिचार्ज जरूरी
आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया पर भी हर महीने 23 रुपये का रिचार्ज जरूरी है। एयरटेल के बाद ग्राहकों की नजर वोडाफोन पर होगी कि वे भी अपने न्यूनतम मासिक रिचार्ज में बढ़ोतरी करती है या नहीं। देखा गया है कि ये दोनों कंपनियाँ आगे-पीछे लगभग एक जैसे ही फैसले लेती हैं। हर महीने का कम से कम रिचार्ज इन कंपनियों ने एक साथ ही शुरू किया था। इसके बाद प्लान भी दोनों ने एक ही दिन महंगे किये थे। इन दोनों कंपनियों ने प्लान महंगे करने के साथ ही अपने नेटवर्कों से अन्य नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग सीमित कर दी थी, जिसके बाद आपको 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने पड़ते। मगर फिर दोनों एक ही ये चार्जेस हटा दिये।
एआरपीयू बढ़ाने पर है जोर
टेलीकॉम कंपनियों का ध्यान इस समय अपना एआरपीयू बढ़ाने पर है। एआरपीयू का मतलब है हर उपभोक्ता से औसत आमदनी, जो किसी टेलीकॉम कंपनी के लिए बेहद जरूरी है। हाल ही में प्लान महंगे किये जाने के बाद जानकारों को वोडाफोन का एआरपीयू मौजूदा 107 रुपये से अगली दो तिमाहियों में 14 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं एयरटेल के एआरपीयू के 128 रुपये से 145-150 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सरकार दे रही मौका, जानिए कैसे
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications